लाइव न्यूज़ :

युवा विश्व मुक्केबाजी : भारत ने चार पदक पक्के किये

By भाषा | Updated: April 19, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल एशियाई चैम्पियन विंका और अलफिया पठान उन चार भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हैं जिन्होंने पोलैंड के किलसे में चल रही पुरूष और महिला युवा विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

गीतिका और पूनम दो अन्य मुक्केबाज हैं जिन्होंने अंतिम चार चरण में जगह बनायी और इन्होंने देश के लिये कम से कम कांस्य पदक कर लिये।

सभी चारों मुक्केबाजों ने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया।

पानीपत की मुक्केबाज विंका ने 60 किग्रा वर्ग में अपनी कोलंबियाई प्रतिद्वंद्वी कैमिलो कैमेला को 5-0 से पराजित किया जबकि 2019 एशियाई जूनियर चैम्पियन अलफिया (81 किग्रा से अधिक) ने भी इसी अंतर से हंगरी की मुक्केबाज रेका हॉफमैन को शिकस्त दी।

पूनम ने 57 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की नाजेर्के सेरिक पर 5-0 से आसान जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

गीतिका (48 किग्रा) ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमानिया की एलिजाबेथ ओस्तान पर शुरू से ही मुक्कों की बरसात कर दी जिससे रैफरी को पहले राउंड में ही मुकाबला रोकने के लिये मजबूर होना पड़ा और हरियाणा की इस मुक्केबाज को विजेता घोषित कर दिया गया।

वहीं एक अन्य महिला मुक्केबाज खुशी (81 किग्रा) को क्वार्टरफाइनल में तुर्की की बुसरा इसिलदार से हार मिली।

पुरूषों के वर्ग में मनीष (75 किग्रा) और सुमित (69 किग्रा) ने क्रमश: जोर्डन के अब्दल्लाह अलाराग और स्लोवाकिया लाडिस्लाव होरवाथ पर 5-0 के समान अंतर से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

इस बीच आकाश गोरखा (60 किग्रा) और विनीत (81 किग्रा) आगे नहीं बढ़ सके जिन्हें अंतिम 16 के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!