लाइव न्यूज़ :

World U-20 Athletics: यूपी के किसान की बेटी ने किया धमाल, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 6, 2022 15:44 IST

World U-20 Athletics: उत्तर प्रदेश के एक किसान की बेटी रुपल चौधरी विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।चार गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया था।उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के शाहपुर जैनपुर गांव की रहने वाली है। पिता किसान हैं।

World U-20 Athletics: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के शाहपुर जैनपुर गाँव के किसान की बेटी ने कमाल कर दिया। रुपल चौधरी ने विश्व U20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर में कांस्य पदक के साथ 4×400 मीटर रिले रजत पदक जीता।

17 वर्षीय रुपल की कहानी कुछ अलग ही है। उसने 4x400 मीटर रिले चौकड़ी के हिस्से के रूप में एक रजत जीता था। इस साल की शुरुआत में, रुपल ने कर्नाटक की प्री-रेस में प्रिया मोहन को हराकर राष्ट्रीय अंडर -20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था।

रुपल महिलाओं की 400 मीटर में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं, जब हिमा दास ने फिनलैंड में चैंपियनशिप के 2018 संस्करण में 51.46 के समय के साथ ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। यह 17 वर्षीय एथलीट बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने तीन दिन के अंदर 400 मीटर की चार दौड़ में हिस्सा लिया।

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में रुपल ने 51.85 सेकेंड के समय के साथ ग्रेट ब्रिटेन की यमी मैरी जॉन (51.50) और कीनिया की दमारिस मुटुंगा (51.71) के बाद तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले वह उस रिले टीम का हिस्सा थी जिसने मंगलवार को चार गुणा 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।

भारतीय टीम ने तीन मिनट 17.76 सेकंड का समय लेकर एशियाई जूनियर रिकॉर्ड बनाया था। वह अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। रुपल ने उसी दिन व्यक्तिगत 400 मीटर दौड़ के पहले दौर में हिस्सा लिया था और उसके बाद बुधवार को वह सेमीफाइनल और गुरुवार को फाइनल में उतरी थी। उन्होंने चैंपियनशिप में दो बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

पहली बार सेमीफाइनल में उन्होंने 52.27 सेकंड का समय निकाला और फिर फाइनल में इस समय में सुधार किया। रुपल विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। इससे पहले 2018 में हिमा दास ने 51.46 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता था।

ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने 2016 में पोलैंड में खेली गई प्रतियोगिता में सोने का तमगा जीता था। रूपल का कांस्य पदक भारत का चैंपियनशिप में कुल नौवां पदक है। इस चैंपियनशिप को पहले विश्व जूनियर चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता था। भारत ने पिछली बार कीनिया के नैरोबी में खेली गई चैंपियनशिप में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेरठएथलेटिक्सAthletics Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!