लाइव न्यूज़ :

World Shooting Para Games: पैरा निशानेबाज खंडेलवाल और निहाल ने किया कमाल, विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण और रजत पर कब्जा, खेल रत्न विजेता मनीष का रिकॉर्ड तोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2023 22:10 IST

World Shooting Para Games: सोलह वर्षीय रुद्रांश ने इस प्रतियोगिता में फाइनल में 231.1 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जबकि निहाल 222.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Open in App
ठळक मुद्देखेल रत्न विजेता मनीष नारवाल का रिकॉर्ड तोड़ा।टोक्यो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।फ्रांसिस रुबीना और राहुल जाखड़ भी आठ खिलाड़ियों के फाइनल में पहुंचे थे।

World Shooting Para Games: भारत के पैरा निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल और निहाल सिंह ने सोमवार को यहां विश्व निशानेबाजी पैरा खेल (डब्ल्यूएसपीएस) विश्व कप में पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 वर्ग में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता।

सोलह वर्षीय रुद्रांश ने इस प्रतियोगिता में फाइनल में 231.1 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जबकि निहाल 222.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रुद्रांश ने खेल रत्न विजेता मनीष नारवाल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

निहाल क्वालिफिकेशन दौर में 536 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे थे जबकि रुद्रांश 529 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर थे। इन दोनों के अलावा भारत के दो अन्य निशानेबाज फ्रांसिस रुबीना और राहुल जाखड़ भी आठ खिलाड़ियों के फाइनल में पहुंचे थे।

रुबीना 158.5 अंक लेकर पांचवें जबकि जाखड़ 142 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। इस बीच आर3 मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा में तोक्यो ओलंपिक में भारत की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखारा 168 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं।

 

टॅग्स :निशानेबाजीPara Athletics
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!