लाइव न्यूज़ :

गिनी में सैनिक तख्तापलट के कारण विश्व कप क्वालीफायर स्थगित, मिस्र ने ड्रॉ खेला

By भाषा | Updated: September 6, 2021 13:04 IST

Open in App

केपटाउन, छह सितंबर (एपी) गिनी में सैनिक तख्तापलट के कारण वहां होने वाला विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर मैच स्थगित कर दिया गया है जबकि मोरक्को की टीम सुरक्षित तरीके से इस पश्चिम अफ्रीकी देश से निकलने में कामयाब रही है ।

गिनी और मोरक्को के बीच सोमवार को कोनाक्री में ग्रुप आई का मैच होना था ।

मैच से एक दिन पहले हालांकि राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को सैनिकों ने बंदी बना लिया । राजधानी कोनाक्री में राष्ट्रपति भवन के पास सैनिकों द्वारा भारी गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां सेना के विद्रोही गुट ने सरकार को हटाकर तख्तापलट करते हुए सरकार भंग कर दी है। साथ ही देश की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।  मोरक्को की टीम को हालांकि निकलने की अनुमति दे दी गई थी ।

अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ ने एक बयान में कहा ,‘‘ गिनी में राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति अस्थिर है । खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की सुरक्षा के लिये यह मैच स्थगित कर दिया गया है ।फीफा और सीएएफ हालात पर नजर रखे हुए हैं ।’’

अफ्रीकी क्वालीफायर में रविवार को तीन मैच हुए । इसमें ग्रुप एफ के मैच में मिस्र ने गाबोन से 1 . 1 से ड्रॉ खेला हालांकि मोहम्मद सालाह ने इस मैच में वापसी की । वह स्वदेश में पहला मैच नहीं खेल सके थे क्योंकि लिवरपूल ने वापसी पर दस दिन के पृथकवास के कारण उन्हें छोड़ने से इनकार कर दिया था । मिस्र ब्रिटेन की ‘रेडलिस्ट’ वाले देशों में से है लेकिन गाबोन नहीं है ।

रवांडा ने एक अन्य मैच में कीनिया से 1 . 1 से ड्रॉ खेला जबकि नामीबिया ने टोगो को 1 . 0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!