लाइव न्यूज़ :

WORLD CUP 2022: अर्जेंटीना ने 2022 विश्व कप टीम की घोषणा की, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, नौ डिफेंडर, सात मिडफील्डर और सात फॉरवर्ड, देखें खिलाड़ियों की लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2022 14:36 IST

WORLD CUP 2022: अर्जेंटीनी कोच लियोनल स्कालोनी की टीम का लक्ष्य अपनी कोपा अमेरिका सफलता हासिल करना है। स्कालोनी ने 26 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की जिसमें प्रतिद्वंद्वी ब्राजील की तुलना में दो फॉरवर्ड कम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जेंटीना ने 2021 में कोपा अमेरिका में जीत दर्ज की थी।28 साल में उसकी पहली मेजर ट्राफी थी।लियोनल मेस्सी की टीम को पिछले 35 मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

WORLD CUP 2022: अर्जेंटीना ने 2022 विश्व कप फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी। टीम में 26 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। लियोनल मेस्सी 2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना की कप्तानी करेंगे। अर्जेंटीना के एक अन्य दिग्गज एंजेल डि मारिया कतर में मेस्सी के साथ शामिल होंगे।

जुवेंटस के खिलाड़ी ने 2021 कोपा अमेरिका के फाइनल में एकमात्र गोल किया था। पांच प्रीमियर लीग खिलाड़ियों को स्कालोनी की टीम में शामिल किया गया है, जिसमें एस्टन विला के एमिलियानो मार्तिनेज अर्जेंटीना की पहली पसंद गोलकीपर हैं। स्कालोनी की बैकलाइन के विकल्प के रूप में क्रमशः मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिसेंड्रो मार्टिनेज और क्रिश्चियन रोमेरो और टोटेनहम हॉटस्पर को शामिल किया गया है।

अर्जेंटीना की टीम कतर में विश्व कप के लिये नौ डिफेंडर, सात मिडफील्डर और सात फॉरवर्ड लेकर जायेगी। अर्जेंटीनी कोच लियोनल स्कालोनी की टीम का लक्ष्य अपनी कोपा अमेरिका सफलता हासिल करना है। स्कालोनी ने 26 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की जिसमें प्रतिद्वंद्वी ब्राजील की तुलना में दो फॉरवर्ड कम हैं।

अर्जेंटीना ने 2021 में कोपा अमेरिका में जीत दर्ज की थी जो 28 साल में उसकी पहली मेजर ट्राफी थी। विश्व कप की टीम में 21 खिलाड़ी कोपा अमेरिका में खेलने वाले हैं। लियोनल मेस्सी की टीम को पिछले 35 मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। मेस्सी (35 साल) अपने पांचवें विश्व कप में खेलेंगे और पूरी संभावना है कि यह उनका अंतिम विश्व कप होगा।

उनके साथ अन्य अनुभवी स्ट्राइकर एंजेल डि मारिया (34), डिफेंडर निकोलास ओटामेंडी (34) और गोलकीपर फ्रांको अरमानी (36) शामिल हैं। अर्जेंटीना ने फॉरवर्ड लौटारो मार्तिनेज और मिडफील्डर एंजो फर्नांडिज को भी शामिल किया है। अर्जेंटीना कतर में अपने अभियान की शुरूआत 22 नवंबर को सऊदी अरब के खिलाफ करेगा। मेक्सिको और पोलैंड की टीमें भी ग्रुप सी में शामिल हैं।

टीम:

गोलकीपर: एमिलियानो मार्तिनेज, गेरोनिमो रूली, फ्रांको अरमानी

डिफेंडर: नाहुएल मोलिना, गोंजालो मानटिएल, मार्कोस अकुना, क्रिस्टियन रोमेरो, जर्मन पेजेला, निकोलास ओटामेंडी, लिसांद्रो मार्तिनेज, निकोलास टागलियाफिको

मिडफील्डर: रोड्रिगो डि पॉल, लियांड्रो पारेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, गुइडो रोड्रिगुएज, पापु गोमेज, एंजो फर्नांडिज, एक्सेक्विल पालासियोस

फॉरवर्ड: एंजेल डि मारिया, लौटारो मार्तिनेज, जोक्विन कोरिया, जुलियन अल्वारेज, पाउलो डिबाला, निकोलास गोंजालेज, लियोनल मेस्सी (कप्तान)।

 

टॅग्स :Qatarलियोनेल मेसीLionel Messiफीफा विश्व कपफीफाFIFA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट को बनाया निशाना, कई मिसाइलें दागी; ट्रंप ने किया रिएक्ट

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!