लाइव न्यूज़ :

World Boxing Championship: ओलंपिक कोटा दांव पर नहीं, रिकॉर्ड को बेहतर करने उतरेंगे भारतीय मुक्केबाज

By भाषा | Updated: September 8, 2019 15:05 IST

यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफायर होना था, जिसमें पारंपरिक दस भारवर्ग की बजाय संशोधित आठ (52 किलो, 57, 63, 69, 74, 81, 91 और प्लस 91 किलो) भारवर्ग रखे गए हैं। 

Open in App

ओलंपिक कोटा दाव पर नहीं होने के बावजूद भारतीय मुक्केबाज सोमवार से शुरू हो रही पुरुषों की विश्व चैम्पियनशिप में उतरेंगे तो उनका इरादा पिछले 20 सत्र में महज चार पदक जीतने के अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने का होगा।

भारत के लिए अभी तक सिर्फ विजेंदर सिंह (2009), विकास कृष्णन (2011), शिवा थापा (2015) और गौरव बिधूड़ी (2017) विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत सके हैं। इन सभी को कांस्य पदक मिले और भारत की नजरें पदक का रंग बेहतर करने पर भी होगी। भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफार्मेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने कहा, ‘‘यह कठिन होगा। हमारा मकसद पिछले प्रदर्शन को बेहतर करना है। हम उसी के लिये मेहनत कर रहे हैं।’’ 

यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफायर होना था, जिसमें पारंपरिक दस भारवर्ग की बजाय संशोधित आठ (52 किलो, 57, 63, 69, 74, 81, 91 और प्लस 91 किलो) भारवर्ग रखे गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) में लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण इससे ओलंपिक क्वालीफायर का दर्जा छीन लिया। इसके बावजूद इसमें 87 देशों के 450 मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। 

भारत की उम्मीदें अमित पंघाल (52 किलो) पर टिकी होंगी, जो एक साल से शानदार फॉर्म में है। उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। वह 2017 में विश्व चैम्पियनशिप पदक के करीब पहुंचा लेकिन क्वार्टर फाइनल में हार गया। उनके अलावा कविंदर बिष्ट (57 किलो) भी दावेदारों में है, जो 2017 क्वार्टर फाइनल में लहुलूहान हो गए थे। 

इस साल एशियाई चैम्पियनशिप में उन्होंने विश्व चैम्पियन कैरात येरालियेव को हराया। सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) के पास भी विश्व चैम्पियनशिप का अनुभव है। एशियाई खेलों के पूर्व कांस्य पदक विजेता की नजरें टूर्नामेंट में पहले पदक पर होगी। पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किलो) भी पदक के दावेदार होंगे। संजीत (91 किलो) और आशीष कुमार (75 किलो) से भी उम्मीदें होंगी। 

भारतीय टीम: अमित पंघाल (52 किलो), कविंदर बिष्ट (57 किलो), मनीष कौशिक (63 किलो) , दुर्योधन सिंह नेगी (69 किलो) , आशीष कुमार (75 किलो), बृजेश यादव (81 किलो), संजीत (91 किलो) और संतीश कुमार (प्लस 91 किलो)।

टॅग्स :मुक्केबाजीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!