लाइव न्यूज़ :

फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट: 8वें दौर में हरिका को करना पड़ा हार का सामना, एंटोनेटा स्टीफानोवा ने दी मात

By भाषा | Updated: March 11, 2020 13:48 IST

इस बाजी में कम रैंकिंग वाली स्टीफानोवा (ईएलओ रेटिंग 2453) ने भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हरिका (ईएलओ रेटिंग 2518) को 95 चाल में हराया।

Open in App

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी हरिका को फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में बुल्गारिया की एंटोनेटा स्टीफानोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद हरिका चार अंक के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई हैं।

मंगलवार देर रात तक चली बाजी में कम रैंकिंग वाली स्टीफानोवा (ईएलओ रेटिंग 2453) ने भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हरिका (ईएलओ रेटिंग 2518) को 95 चाल में हराया। इस जीत के साथ स्टीफानोवा के 3.5 अंक हो गए हैं।

भारत की दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी को बुधवार को नौवें दौर में रूस की एलिना काशलिन्सकाया से भिड़ना है। सातवें दौर के बाद अपनी हमवतन एलेक्सांद्रा गोरयाचकिना के साथ शीर्ष पर चल रही एलिना को विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। एलिना अब 4.5 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। गोरयाचकिना स्वीडन की पिया क्रेमलिंग के साथ ड्रा खेलकर पांच अंक के साथ शीर्ष पर चल रही हैं।

टॅग्स :शतरंजइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!