लाइव न्यूज़ :

महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को अफगानिस्तान से निकाला गया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:14 IST

Open in App

काबुल, 24 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की सदस्यों को मंगलवार को काबुल से निकाला गया। महिला फुटबॉल टीम की सदस्य 75 से अधिक लोगों के उस समूह में शामिल थीं जिसने मंगलवार को काबुल से विमान में उड़ान भरी।फुटबॉल खिलाड़ियों की वैश्विक यूनियन ‘फिफप्रो’ ने जितना संभव हो उतने खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को निकालने में मदद के लिए आस्ट्रेलियाई सरकार को धन्यवाद दिया है। अफगानिस्तान से और अधिक लोगों को निकालने का काम जारी है।यूनियन ने बयान में कहा, ‘‘ये युवा महिलाएं, खिलाड़ी और कार्यकर्ता दोनों के रूप में खतरे में थी और दुनिया भर में इनके साथियों की ओर से इनकी मदद को आगे आने के लिए हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय को धन्यवाद देते हैं।’’अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम का गठन 2007 में किया गया था। तालिबान के शासनकाल में महिलाओं को खेल खेलने की स्वीकृति नहीं थी और ऐसा करने को अवज्ञा के रूप देखा जाता था।खिलाड़ियों को इस महीने सोशल मीडिया पोस्ट और टीम के साथ उनकी तस्वीरें हटाने को कहा गया था जिससे कि अमेरिका के समर्थन वाली अफगानिस्तानी सरकार के गिरने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई से बचा जा सके।टीम की पूर्व कप्तान खालिदा पोपल ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन काफी तनावपूर्ण रहे लेकिन आज हमने महत्वपूर्ण जीत हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!