लाइव न्यूज़ :

Satwik-Chirag pair Asian Games 2023: राष्ट्रमंडल में स्वर्ण, थॉमस कप खिताब, विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य के बाद एशियाड में भी कारनामा, जानें कौन हैं, देखें डॉन्स वीडियो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 7, 2023 15:05 IST

Satwik-Chirag pair Asian Games 2023: मार्च में एशियाई चैम्पियनशिप में 58 साल बाद भारत को पदक दिलाने वाले सात्विक और चिराग ने भारत को 41 साल बाद एशियाई खेलों में पदक दिलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देलेरॉय डिसूजा और प्रदीप गंधे ने 1982 में कांस्य पदक जीता था।एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सात्विक और चिराग की पहली भारतीय जोड़ी है।सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन आरोन चिया और सोह वूइ यिक को हराया था।

Satwik-Chirag pair Asian Games 2023: भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दक्षिण कोरिया के चोइ सोलग्यु और किम वोन्हो को सीधे गेम में 21 . 18, 21 . 16 से हराकर एशियाई खेलों की बैडमिंटन पुरुष युगल स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया। दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने कई बार वापसी करते हुए पहला गेम 29 मिनट में जीता।

दूसरे गेम में उन्होंने 15वीं रैकिंग वाली विरोधी टीम पर दबाव बनाते हुए 57 मिनट में जीत दर्ज की। इस साल मार्च में एशियाई चैम्पियनशिप में 58 साल बाद भारत को पदक दिलाने वाले सात्विक और चिराग ने भारत को 41 साल बाद एशियाई खेलों में पदक दिलाया है। लेरॉय डिसूजा और प्रदीप गंधे ने 1982 में कांस्य पदक जीता था।

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सात्विक और चिराग की पहली भारतीय जोड़ी है। उन्होंने सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन आरोन चिया और सोह वूइ यिक को हराया था। एशियाई खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने पुरुष युगल स्वर्ण, टीम रजत और पुरुष एकल कांस्य जीता।

जकार्ता में भारत ने एक रजत और एक कांस्य जीता था। इस जीत के साथ सात्विक और चिराग बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो जायेंगे। उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, 2022 थॉमस कप खिताब और 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य जीता था। दोनों एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण, इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस ओपन सुपर 300 भी जीत चुके हैं।

टॅग्स :सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डीएशियन गेम्सचिराग शेट्टीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!