लाइव न्यूज़ :

भारोत्तोलन महासंघ ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा मीराबाई चानू का नाम, 2017 में विश्व चैम्पियनशिप में जीत चुकीं गोल्ड

By भाषा | Published: May 27, 2020 5:35 PM

भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव ने कहा कि खेलरत्न पा चुके खिलाड़ी का भी अर्जुन पुरस्कार के लिये नामांकन किया जा सकता है...

Open in App

आमतौर पर ऐसा होता नहीं है लेकिन भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने खेलरत्न पुरस्कार प्राप्त पूर्व विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा है। महासंघ ने चानू, रागाला वेंकट राहुल और पूनम यादव के नाम भेजे हैं। 

चानू को 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ खेलरत्न मिला था। उन्हें उसी साल पद्मश्री सम्मान भी दिया गया। अमेरिका में 2017 में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली चानू ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार के साथ एक सम्मान जुड़ा है और खेलरत्न के बाद भी इसे स्वीकार करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि खेलरत्न सर्वोच्च पुरस्कार है लेकिन मुझे पहले अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला और मुझे वह भी चाहिये। कई बार आपको सब चाहिये होता है। खिलाड़ियों का अर्जुन पुरस्कार से खास लगाव होता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैने 2018 में भी अर्जुन पुरस्कार और खेलरत्न दोनों के लिये आवेदन भेजे थे।’’ 

भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव ने कहा कि खेलरत्न पा चुके खिलाड़ी का भी अर्जुन पुरस्कार के लिये नामांकन किया जा सकता है। जूनियर सर्किट पर कई पदक जीत चुके राहुल ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण जीता था। 

दूसरी ओर पूनम ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में पीला तमगा अपने नाम किया था। भारोत्तोलन में आखिरी बार अर्जुन पुरस्कार सतीश शिवलिंगम को 2015 में मिला था।

टॅग्स :अर्जुन अवॉर्डमीरा बाई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTokyo Olympic: मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में जीता सिल्वर मेडल, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय

क्रिकेटराष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह आज, जानिए किस कैटगरी में किन खिलाड़ियों को दिए जाएंगे अवॉर्ड

अन्य खेलदिन में सिर्फ एक बार ही नसीब होता था खाना, कुछ ऐसी है अर्जुन अवॉर्ड विनर सारिका काले की दास्तां

क्रिकेटइशांत शर्मा ने अर्जुन पुरस्कार के लिए पिछले 13 साल की कड़ी मेहनत, कहा- मुझसे ज्यादा पत्नी को गर्व

अन्य खेलआठ पैरा खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार मिलना अभूतपूर्व

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships 2024: जापान में तिरंगा लहराया, 55.07 सेकंड के साथ स्वर्ण, दीप्ति ने अमेरिका की क्लार्क का 55.12 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

अन्य खेलसात्विक और चिराग ने थाईलैंड ओपन खिताब जीता, कैरियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब

अन्य खेलThailand Open 2024 Final: सात्विक-चिराग ने 2024 का दूसरा खिताब जीता, चीन के लियू यि और चेन बो यांग को हराया, करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब

अन्य खेल2027 Women World Cup: 119 वोट मिले, लो जी नोट कर लो डेट, इस देश में खेला जाएगा 2027 विश्व कप, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त दावेदारी को पीछे छोड़ा

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड