लाइव न्यूज़ :

टूर्नामेंट से तीन दिन पहले ही आये थे, उसे देखते हुए हमने अच्छा किया: नईब

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:52 IST

Open in App

अबुधाबी, सात नवंबर अफगानिस्तान के आल राउंडर गुलबदीन नईब ने रविवार को कहा कि उनकी टीम ने टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया जबकि उनकी टूर्नामेंट से पहले तैयारी अच्छी नहीं रही थी क्योंकि देश में तालिबान सत्ता पर काबिज हो गया था।

अफगानिस्तान ने सुपर 12 चरण में दो मैच जीते और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा। पूरा भारत चाहता था कि वह न्यूजीलैंड को हरा दे ताकि विराट कोहली की टीम टूर्नामेंट में बनी रहे लेकिन विपक्षी टीम उनके लिये काफी अच्छी रही।

अफगानिस्तान ने हालांकि अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में स्वत: क्वालीफाई कर लिया है।

नईब ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अंत में कहूं तो हम यहां टूर्नामेंट से तीन दिन पहले ही आये थे। तो उसे देखते हुए हमारी टीम और खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, हमारे खिलाड़ियों ने यहां काफी अच्छी चीजें कीं। ’’

उन्होंने 2019 विश्व कप में अफगानिस्तान की अगुआई की थी। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हमारे लिये यह भी अच्छी चीज रही कि हमने अगले विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया। हम शीर्ष आठ में थे। लेकिन अब हमें काफी काम करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!