लाइव न्यूज़ :

वीरधवल खाड़े ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण जीता, ओलंपिक ‘ए’ में नहीं बना पाए जगह

By भाषा | Updated: September 25, 2019 23:04 IST

वीरधवल खाड़े ने 22.59 सेकेंड का समय निकाला और वह उज्बेकिस्तान के खुर्शिदजान तुरसुनोव (22.96) और ईरान के घारेहसानलू बेनयामिन (23.23 सेकेंड) से आगे रहे।

Open in App
ठळक मुद्देवीरधवल खाड़े ने दसवीं एशियाई आयु वर्ग चैंपियनशिप में भारत के लिए सातवां स्वर्ण पदक जीता।वीरधवल पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में ओलंपिक ‘ए’ क्वालिफिकेशन मार्क हासिल करने में नाकाम रहे।

बेंगलुरु, 25 सितंबर। वीरधवल खाड़े ने दसवीं एशियाई आयु वर्ग चैंपियनशिप में बुधवार को भारत के लिए सातवां स्वर्ण पदक जीता, लेकिन वह पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में ओलंपिक ‘ए’ क्वालिफिकेशन मार्क हासिल करने में नाकाम रहे।

खाड़े ने 22.59 सेकेंड का समय निकाला और वह उज्बेकिस्तान के खुर्शिदजान तुरसुनोव (22.96) और ईरान के घारेहसानलू बेनयामिन (23.23 सेकेंड) से आगे रहे। एशियाई खेल 2010 के कांस्य पदक विजेता खाड़े इसके बावजूद ओलंपिक ‘ए’ क्वालीफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाए जो 22.01 सेकेंड है।

खाड़े ने कहा, ‘‘मैं अपने समय से काफी निराश हूं। मैंने इस प्रतियोगिता के लिये काफी तैयारियां की थी लेकिन क्वालीफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाया। ’’ इस महीने के शुरू में खाड़े ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इस स्पर्धा में 22.44 सेकेंड का समय निकाला था। इस बीच सजन प्रकाश ने पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई में 54.42 सेकेंड के साथ अपना दूसरा रजत पदक जीता।

स्वर्ण पदक थाईलैंड के वोंगचारोन नवापट (54.06) ने जबकि कांस्य कुवैत के महाह क्वाली अब्बास (55.10) ने जीता। कुशाग्र रावत ने 1500 मीटर में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने 15 मिनट 41.54 सेकेंड के साथ आसानी से अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

चीनी ताइपै के चांग चेंग ली वेई दूसरे और थाईलैंड के किटिया तनाकृत तीसरे स्थान पर रहे। लिखित लेखराज ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता जबकि शोआन गांगुली ने लड़कों के 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक हासिल किया।

टॅग्स :ओलंपिकतैराकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम