लाइव न्यूज़ :

वीडियो: स्टेडियम में बैठे युवक ने कुछ ऐसा किया कि फुटबॉल मैच में हो गया एक शानदार गोल, खेल को देख दर्शक भी हो गए हैरान

By आजाद खान | Updated: December 1, 2022 14:40 IST

दावा यह किया जा रहा है कि यह एक पुराना वीडियो है, लेकिन चूंकी अभी फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup) चल रहा है। ऐसे में लोग इस वीडियो को खूब देख रहे है और इसे जमकर शेयर भी कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को पेपर के प्लेन से फुटबॉल मैच में गोल करते हुए देखा गया है। युवक द्वारा गोल करने के बाद वहां मौजूद अन्य दर्शक भी हैरान हो गए और लड़के की तारीफ करने लगे।

Viral Video: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup) के दौरान एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें स्टेडियम में बैठे एक दर्शक द्वारा गोल पोस्ट में गोल करते हुए देखा गया है। वीडियो में एक दर्शक को एक कागज का प्लेन बनाकर गोल करते हुए देखा गया है। 

चूंकी अभी फीफा वर्ल्ड कप चल रहा है, ऐसे में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग देखने के साथ इसे जमकर शेयर भी कर रहे है। हालांकि वीडियो पुराना है फिर भी इसे अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक दर्शक स्टेडियम में बैठे फुटबॉल मैच देख रहा है। इसी बीच वह एक कागज का प्लेन बनाता है और उसे स्टेडियम में जहां खेला हो रहा है उधर उड़ा देता है। युवक द्वारा बनाए गया यह प्लेन उड़ कर फिल्ड में चला जाता है और खिलाड़ियों के बीच होते हुए उड़ता रहता है। 

कमाल की बात यह है कि युवक के दोस्त इस घटना का वीडियो बना रहे थे। ऐसे में धीरे-धीरे वह प्लेन गोल पोस्ट के ओर बढ़ता है और युवक के साथ और भी दर्शक उस प्लेन को देखने लगते है। इस बीच अचानक से कागज का प्लेन गोल पोस्ट की ओर जाता है और एक गोल कर देता है। 

गोल होने के बाद खुश हो जाता है युवक

जैसे ही कागज का बना प्लेन एक गोल कर देता है, उसे बनाने वाला युवक खुशी के मारे झूमने लगता है और उसके साथ और भी उसके दोस्त खुशी मनाने लगते है। वीडियो के अंत में देखा गया है कि युवक हंसता है और अपनी खुशी को बयान नहीं कर पा रहा है। उस युवक के पास बैठे अन्य दर्शक इस नजारे को देख कर ताली बजाने लगते है और लड़की की खूब तारीफ करते है। 

चूंकी यह वीडियो पुराना है ऐसे में इस फिर से ट्विटर के इस आईडी पर अपलोड किया गया है। इसके असल वीडियो को लाखों में व्यूज मिल चुके है। यही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो के देखने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोफीफा विश्व कपहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!