लाइव न्यूज़ :

मुंबई इंडियन्स की प्रतिभा खोज टीम से जुड़े विनय कुमार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:22 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन टीम ने अपने प्रतिभा खोज विभाग में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को यह घोषणा की।

विनय से पहले हाल में पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल को मुंबई इंडियन्स के प्रतिभा खोज विभाग में शामिल किया गया था।

सैंतीस वर्षीय विनय दायें हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में एक टेस्ट, 31 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

विनय की अगुवाई में कर्नाटक ने दो बार रणजी ट्राफी खिताब जीता। वह 2015 और 2017 में आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियन्स टीम का भी हिस्सा थे।

विनय ने इस साल फरवरी में संन्यास की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!