लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए उसेन बोल्ट, पिछले हफ्ते बर्थडे पार्टी में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं किया था पालन, बिना मास्क के आए थे नजर

By सुमित राय | Updated: August 25, 2020 09:43 IST

फर्राटा दौड़ के चैंपियन रेसर और 8 बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट उसेन बोल्ट का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के सबसे तेज दिग्गज धावक उसेन बोल्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उसेन को बर्थडे पार्टी के दौरान कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है।

आठ बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता और दुनिया के सबसे तेज दिग्गज धावक उसेन बोल्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उसेन बोल्ट को उनकी बर्थडे पार्टी के दौरान कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है। बोल्ट ने पिछले सप्ताह अपना बर्थडे मनाया था और इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया था। इसके अलावा इस दौरान बोल्ट ने मास्क भी नहीं लगाए थे।

जमैका के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि जमैका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार देर रात कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उसेन बोल्ट का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले उसेन बोल्ट ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था और बताया था वह अपने कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा था, "सोशल मीडिया का कहना है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। शनिवार को जांच कराई है। सबसे अलग रह रहा हूं।"

वीडियो शेयर करते हुए उसेन बोल्ट ने लिखा था, "सुरक्षित रहो मेरे लोगो।"

इससे पहले उसेन बोल्ट की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था, जिसमें साफ नजर आ रहा था कि पार्टी में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और साथ ही पार्टी में आए किसी भी व्यक्ति ने मास्क नहीं लगाया है।

टॅग्स :उसेन बोल्टकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!