लाइव न्यूज़ :

Tokyo Paralympic: भाविनाबेन पटेल ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में गत चैंपियन को हराकर पदक किया पक्का

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 27, 2021 17:53 IST

Tokyo Paralympic: महिला एकल वर्ग 4 टेबल टेनिस स्पर्धा में 34 वर्षीय भारतीय भाविनाबेन पटेल ने गत चैंपियन को 11-5 11-6 11-7 से हराकर पदक पक्का कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसर्बिया की बोरिस्लावा पेरीक को सीधे गेम में हराकर अपनी जगह पक्की कर ली।महिला एकल क्लास 4 वर्ग में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवियरा को हराया था। पटेल ने अंतिम 16 मुकाबले में 12 . 10, 13 . 11, 11 . 6 से जीत दर्ज की थी।

Tokyo Paralympic: भाविनाबेन पटेल पैरालम्पिक सेमी फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गईं। पटेल ने गत चैंपियन सर्बिया की बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच को हराया। टोक्यो पैरालिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचीं। 

भाविनाबेन पटेल ने शुक्रवार को टोक्यो पैरालिंपिक के सेमीफाइनल में सर्बिया की बोरिस्लावा पेरीक को सीधे गेम में हराकर अपनी जगह पक्की कर ली। महिला एकल वर्ग 4 टेबल टेनिस स्पर्धा में 34 वर्षीय भारतीय ने गत चैंपियन को 11-5 11-6 11-7 से हराकर पदक पक्का कर लिया।

टोक्यो खेलों में महिला एकल क्लास 4 वर्ग में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवियरा को हराया था। भारत की 34 वर्षीय पटेल ने अंतिम 16 मुकाबले में 12 . 10, 13 . 11, 11 . 6 से जीत दर्ज की थी। उन्होंने मुकाबले के बाद कहा कि मेरे कोच ने कहा था कि प्रतिद्वंद्वी के शरीर के पास खेलो और मैंने वही किया। इससे पहले भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनलबेन मनुभाई पटेल दोनों ग्रुप मैच हारकर बाहर हो गई। 

टॅग्स :Tokyo ParalympicsjapanTokyo
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!