लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने की नकद पुरस्कार की घोषणा, स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ इनाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2021 22:24 IST

Tokyo Olympics: रजत पदक विजेता को दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये दिये जायेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे35 लाख रुपये जबकि प्रत्येक प्रतिभागी को साढ़े सात लाख रुपये मिलेंगे।अन्य प्रतिभागियों के कोचों को साढ़े सात-साढ़े सात लाख रुपये मिलेंगे। विशेष पुरस्कारों की घोषणा की है जो उनका मनोबल बढ़ाने के लिये है।

Tokyo Olympics: रेलवे ने तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये बुधवार को विशेष नकद पुरस्कार की घोषणा की जिसमें स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये दिये जायेंगे। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के 25 खिलाड़ी, पांच कोच और एक फिजियो तोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ओलंपिक में हिस्सा ले रहे भारतीय दल के करीब 20 प्रतिशत खिलाड़ी रेलवे के हैं। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘रेलवे मंत्रालय ने मौजूदा नीति के तहत तोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग ले रहे भारतीय रेलवे खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये विशेष पुरस्कारों की घोषणा की है जो उनका मनोबल बढ़ाने के लिये है। ’’

इसमें स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये दिये जायेंगे। अगर एक खिलाड़ी अपनी स्पर्धा में अंतिम आठ में रहता है तो उसे 35 लाख रुपये जबकि प्रत्येक प्रतिभागी को साढ़े सात लाख रुपये मिलेंगे।

स्वर्ण पदक विजेता के कोच को 25 लाख रुपये, रजत पदक विजेता के कोच को 20 लाख रुपये जबकि कांस्य पदक विजेता के कोच को 15 लाख रुपये दिये जायेंगे। अन्य प्रतिभागियों के कोचों को साढ़े सात - साढ़े सात लाख रुपये मिलेंगे। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020जापानभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!