लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु ने कांस्य पर कब्जा कर रचा इतिहास, चीन की खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में दी करारी शिकस्त

By अभिषेक पारीक | Updated: August 1, 2021 18:21 IST

टोक्यो ओलंपिक में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। सिंधु ने कांस्य पदक के लिए खेले गए महिला एकल मुकाबले मे चीन की खिलाड़ी बिंगजियाओ को हरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।सिंधु ने कांस्य पदक के लिए खेले गए महिला एकल मुकाबले मे चीन की खिलाड़ी बिंगजियाओ को हरा दिया। इससे पहले उन्होंने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। 

टोक्यो ओलंपिक में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। सिंधु ने कांस्य पदक के लिए खेले गए महिला एकल मुकाबले मे चीन की खिलाड़ी बिंगजियाओ को हरा दिया। सिंधु ने यह मुकाबला 21-13 और 21-15 से जीता। ओलंपिक में सिंधु का यह दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। 

इस मुकाबले में सिंधु ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। सिंधु ने पहले गेम में एक वक्त 4-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि इसके बाद चीन की खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया और 6-6 से पहला गेम बराबरी पर ले आईं। हालांकि सिंधु ने एक बार फिर लय हासिल की और 21-13 से पहला गेम जीत लिया। यह गेम 23 मिनट तक चला। 

दूसरी गेम में भी सिंधु ने अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी और चीन की खिलाड़ी पर भारी पड़ीं। सिंधु ने दूसरे गेम में भी लगातार बढ़त बनाए रखी और चीन की खिलाड़ी को इस गेम में 21-15 से हरा दिया। यह मुकाबला 29 मिनट तक चला। 

इस मुकाबले से पहले सिंधु और बिंगजियाओ के मध्य कुल 15 मुकाबले हुए थे। जिनमें से बिंगजियाओ ने 9 मुकाबले जीते और सिंधु ने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहीं पिछले 5 मुकाबलों में से सिंधु सिर्फ एक मुकाबला ही जीत सकीं। 

सेमीफाइनल में झेलनी पड़ी थी हार

इससे पहले, सिंधु सेमीफाइनल में हार गईं हैं। महिला एकल सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें ताइवान (चीनी ताइपे) की खिलाड़ी ताई जू यिंग ने सीधे मुकाबले में 21-18 और 21-12 से हराया था। इस मैच में पहले गेम में सिंधु ने बढ़त बना ली थी लेकिन ताइवान की खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और 21-18 से पहला गेम अपने नाम किया। वहीं दूसरे गेम में भी सिंधु को उन्होंने कोई मौका नहीं दिया। ताई जु ने सिंधु को गलतियां करने के लिए मजबूर किया। इस तरह से सिंध दूसरे गेम में पिछड़ती चली गईं और 21-12 से यह गेम गंवाकर मैच हार गईं। 

रियो में जीता था सिल्वर

इससे पहले पीवी सिंधु 2016 में रियो ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थीं और पूरा देश गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वे सिल्वर मेडल हासिल करने में कामयाब रहीं थीं। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020पी वी सिंधुओलंपिकहैदराबादबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!