लाइव न्यूज़ :

दो ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं पीवी सिंधु, क्रॉस कोर्ट स्मैश और ड्रॉप शॉट का चीनी खिलाड़ी के पास नहीं था जवाब

By अभिषेक पारीक | Updated: August 1, 2021 18:34 IST

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय पीवी सिंधू ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंगजियाओ को सीधे गेम में हराकर तोक्यो खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

Open in App
ठळक मुद्देपीवी सिंधु ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।सिंधु के क्रॉस कोर्ट स्मैश और ड्रॉप शॉट का चीन की खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था।सिधु से पहले पहलवान सुशील कुमार ने दो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीते हैं। 

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय पीवी सिंधु ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंगजियाओ को सीधे गेम में हराकर टोक्यो ओलंपिक  की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। दिग्गज पहलवान सुशील कुमार बीजिंग 2008 खेलों में कांस्य और लंदन 2012 खेलों में रजत पदक जीतकर ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। 

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने मुसाहिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्लाजा में 53 मिनट चले कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की दुनिया की नौवें नंबर की बायें हाथ की खिलाड़ी बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से शिकस्त दी। सिंधु को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ 18-21, 12-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। सिंधु ने एकतरफा मुकाबले में अधिकांश समय दबदबा बनाए रखा और उन्हें बिंग जियाओ के खिलाफ अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। 

सिंधु के क्रॉस कोर्ट स्मैश और ड्रॉप शॉट का नहीं था जवाब

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी को एक बार फिर नेट पर आकर खेलने में परेशानी हुई लेकिन वह रैली में दबदबा बनाने में सफल रही। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी के क्रॉस कोर्ट स्मैश और ड्रॉप शॉट एक बार फिर दमदार रहे जिनका चीन की खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। बिंग जियाओ को मूवमेंट में परेशानी हो रही थी जिसका सिंधु ने पूरा फायदा उठाया। युवा ओलंपिक खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता बिंग जियाओ ने कई शॉट नेट पर उलझाए जबकि कई शॉट बाहर मारे। 

पहले गेम को ऐसे जीता

सिंधु ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की। उन्होंने बिंग जियाओ की धीमी शुरुआत का फायदा उठाकर 4-0 की बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद तीन शॉट नेट पर उलझाए और बिंग जियाओ ने शानदार रिटर्न शॉट की बदौलत अगले सात में से छह अंक जीतकर 6-5 से बढ़त बना ली। दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छा संघर्ष देखने को मिल रहा था। सिंधु ने लंबी रैली के बाद क्रॉस कोर्ट स्मैश से अंक जुटाया और फिर चीन की खिलाड़ी के रिटर्न लौटाने में नाकाम रहने पर ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली। सिंधु ने ब्रेक के बाद अपनी बढ़त को 14-8 और फिर 18-11 तक पहुंचाया। भारतीय खिलाड़ी ने नेट के पास रिटर्न से अंक जुटाकर 20-12 के स्कोर पर आठ गेम प्वाइंट हासिल किए। बिंग जियाओ ने एक गेम प्वाइंट बचाया लेकिन इसके बाद क्रॉस कोर्ट रिटर्न बाहर मार गईं जिससे सिंधु ने पहला गेम 23 मिनट में 21-13 से अपने नाम किया। 

दूसरे गेम में भी दिखाई पकड़

दूसरे गेम में भी सिंधु ने अच्छी शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद चीन की खिलाड़ी को वापसी का मौका दे दिया। बिंग जियाओ ने स्कोर 7-8 किया। सिंधु हालांकि क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ ब्रेक तक तीन अंक की बढ़त बनाने में सफल रही। ब्रेक के बाद सिंधु ने कुछ सहज गलतियां की। वह बिंगजियाओ के रिटर्न को लंबा समझकर छोड़ बैठी जबकि खुद लंबा रिटर्न किया जिससे बिंगजियाओ वापसी करते हुए स्कोर 11-11 से बराबर करने में सफल रही। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार चार अंक के साथ 15-11 की बढ़त बना ली। सिंधु ने इसके बाद बिंग जियाओ को वापसी का मौका नहीं दिया। सिंधु ने क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ 20-15 के स्कोर पर पांच मैच प्वाइंट हासिल किए और फिर एक और क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ मैच जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। 

 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020पी वी सिंधुसुशील कुमारओलंपिकहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!