लाइव न्यूज़ :

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को मिलेगी XUV700, आनंद महिंद्रा ने किया वादा, सीएम खट्टर छह करोड़ सहित कई इनाम देंगे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 7, 2021 21:53 IST

Tokyo Olympics:  नीरज चोपड़ा आज भारत के लिए ओलंपिक में किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देगोल्डन एथलीट को एक्सयूवी 700 उपहार में देना मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा।चोपड़ा के पदक जीतने के कुछ देर बाद ही महिंद्रा ने यह घोषणा की।चोपड़ा को पंचकुला में एथलेटिक्स के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रमुख बनाया जाएगा।

Tokyo Olympics: महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को कंपनी की आगामी एसयूवी एक्सयूवी700 उपहार में देने का वादा किया है।

चोपड़ा के पदक जीतने के कुछ देर बाद ही महिंद्रा ने यह घोषणा की। ट्विटर पर एक फॉलोअर ने महिंद्रा से चोपड़ा को एक्सयूवी700 उपहार में देने के लिए कहा, जिसके बाद महिंद्रा ने लिखा, "हां बिल्कुल। हमारे गोल्डन एथलीट को एक्सयूवी 700 उपहार में देना मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा।"

उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर और सीईओ (ऑटोमोटिव डिविजन) विजय नाकरा को टैग करते हुए उनसे "नीरज के लिए एक एसयूवी तैयार रखने" को कहा। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा आज भारत के लिए ओलंपिक में किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

चोपड़ा को छह करोड़ का नकद पुरस्कार मिलेगा : खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि भारत को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को उनकी इस उपलब्धि पर राज्य सरकार छह करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी। खट्टर ने इसके साथ ही घोषणा की चोपड़ा को पंचकुला में एथलेटिक्स के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रमुख बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी खेल नीति के तहत नीरज को छह करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, क्लास वन की नौकरी और सस्ती दरों में पर प्लॉट दिया जाएगा।’’ चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खांद्रा गांव के रहने वाले हैं। हरियाणा के पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकुला में 13 अगस्त को बड़ा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। 

बीसीसीआई ने ओलंपिक पदक विजेताओं के लिये नकद पुरस्कार की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं के लिये नकद पुरस्कार की घोषणा की जिसमें नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रूपये दिये जायेंगे जो स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बन गये हैं।

भाला फेंक एथलीट चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन से ओलंपिक इतिहास में भारत को दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। ट्वीट में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रजत पदक विजेताओं - भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि दहिया - के लिये 50-50 लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की।

पहलवान बजरंग पूनिया, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे। पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद पहला ओलंपिक पदक जीता जिन्हें 1.25 करोड़ रूपये दिये जायेंगे।

इलान ग्रुप की नीरज चोपड़ा को 25 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा

गुरुग्राम की रियल्टी कंपनी इलान ग्रुप के चेयरमैन राकेश कपूर ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं।

कपूर ने एक बयान में कहा, "यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। देश को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए हम नीरज चोपड़ा को बधाई देते हैं। खेल वंश वाले परिवार से आने की वजह से हम खेल के प्रति एक जैसा जुनून साझा करते हैं क्योंकि मेरे पिता स्वर्गीय श्री धरम पॉल ने 1951 में पहले एशियाई खेलों में बास्केटबॉल में देश का प्रतिनिधित्व किया था।"

टॅग्स :नीरज चोपड़ाआनंद महिंद्राहरियाणामनोहर लाल खट्टरचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!