लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympics: दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी ने किया धमाल,  पिछड़ने के बाद जीते, चीन ताइपै को हराकर क्वार्टर फाइनल में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 24, 2021 07:43 IST

Tokyo Olympics:  अब उनका सामना दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमिश्रित युगल तीरंदाजी स्पर्धा पहली बार ओलंपिक में खेली जा रही है। इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकीं।इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं।

Tokyo Olympics: भारत ने तोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी टीम स्पर्धा में शनिवार को शानदार शुरुआत की जब दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी ने चीनी ताइपै को हराकर मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहला सेट एक अंक से गंवाने के बाद भारतीय टीम 1 . 3 से पिछड़ रही थी और उसे हर हालत में तीसरा सेट जीतना था। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साथ खेल रहे जाधव और दीपिका ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने लिन चिया एन और तांग चिन चुन के खिलाफ यह मुकाबला 5 . 3 से जीता। अब उनका सामना दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। मिश्रित युगल तीरंदाजी स्पर्धा पहली बार ओलंपिक में खेली जा रही है। 

इससे पहले तोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की शुरुआत शनिवार को खराब रही जब पदक उम्मीद मानी जा रही इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकीं।

इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं। शीर्ष आठ निशानेबाजों ने फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया जिनमें नॉर्वे की डुएस्टाड जेनेट हेग ने 632. 9 के स्कोर के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन का नया रिकॉर्ड बनाकर पहला स्थान हासिल किया।

कोरिया की पार्क हीमून (631.7) दूसरे और अमेरिका की मैरी टकर (631.4) तीसरे स्थान पर रहीं । इलावेनिल और चंदेला की शुरूआत काफी खराब रही और दोनों उससे उबर नहीं सकीं । इस साल दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली इलावेनिल ने पहली दो सीरिज में 104 .3 और 104 स्कोर करने के बाद तीसरी सीरिज में वापसी करते हुए 106 स्कोर किया लेकिन फिर आखिरी तीन सीरिज में 104.2, 103.5 और 104.5 स्कोर ही कर सकीं। वहीं रियो ओलंपिक में 34वें स्थान पर रही चंदेला ने 104.5, 102.5, 104.9,104.2, 102.2 और 103.6 स्कोर किया ।

टॅग्स :ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक 2020दीपिका कुमारीजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!