लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक हो सकते हैं स्थगित, विश्व एथलेटिक्स संस्था के प्रमुख सेबेश्चियन ने किया स्वीकार

By भाषा | Updated: March 19, 2020 18:28 IST

कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक खेल कैलेंडर पर काफी असर पड़ा है क्योंकि इससे कारण यूरो 2020 को स्थगित कर दिया गया, जबकि टेनिस सत्र निलंबित हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण टोक्यो ओलंपिक को इस साल के अंत तक स्थगित किया जा सकता हैओलंपिक प्रमुखों ने स्वीकार किया था कि खिलाड़ियों की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए कोई आदर्श हल नहीं है।

लंदन। विश्व एथलेटिक्स संस्था के प्रमुख सेबेश्चियन को ने गुरुवार को स्वीकार किया कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण टोक्यो ओलंपिक को इस साल के अंत तक स्थगित किया जा सकता है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि निश्चित फैसला करने के लिये यह जल्दबाजी होगी।

ओलंपिक प्रमुखों ने बुधवार को स्वीकार किया था कि खिलाड़ियों की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए कोई आदर्श हल नहीं है। कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक खेल कैलेंडर पर काफी असर पड़ा है क्योंकि इससे कारण यूरो 2020 को स्थगित कर दिया गया, जबकि टेनिस सत्र निलंबित हो गया।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक ने इस हफ्ते के शुरू में कहा था कि उनका लक्ष्य इन खेलों को 24 जुलाई से ही शुरू करने का ही होगा। तोक्यो ओलंपिक समन्वयक आयोग के सदस्य को ने बीबीसी को दिये इंटरव्यू में स्वीकार किया कि देरी संभव है।

जब को से पूछा गया कि खेलों को सितंबर या अक्टूबर तक स्थगित किया जा सकता है तो उन्होंने कहा, ‘‘यह संभव है, इस समय कुछ भी संभव है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि खेल ऐसी स्थिति में आ गये हैं और उस दिन आईओसी ओर अन्य महासंघों के साथ बातचीत में जो माहौल था, उसे देखते हुए कोई भी ऐसा नहीं कह रहा था कि कुछ भी हो हमें खेलों का आयोजन करना ही है।’’

को ने कहा, ‘‘लेकिन यह ऐसा फैसला नहीं है कि इसे इसी समय करना होगा। ’’ लेकिन उन्होंने कहा कि 2021 तक स्थगित करना समस्या पैदा कर सकता है, क्योंकि सदस्य महासंघ ओलंपिक वर्ष में विश्व चैंपियनशिप आयोजित नहीं करते।

टॅग्स :ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक 2020खेल समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम