लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी में भारत की दूसरी जीत, स्पेन को पूल मैच में 3-0 से दी करारी शिकस्त

By विनीत कुमार | Updated: July 27, 2021 08:18 IST

टोक्यो ओलंपिक: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने पूल-ए के अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हरा दिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 1-7 से हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देहॉकी में पूल-ए के अपने तीसरे मैच में भारत पुरुष टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया।भारत की ओर से इस मैच में रुपिंदर पाल सिंह ने दो और सिमरनजीत ने एक गोल दागा।इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था, हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को बड़ी हार मिली थी

टोक्यो: ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह शिकस्त का सामना करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक के अपने तीसरे पूल-ए मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 3-0 से हरा दिया। भारत के लिए इस मैच में रुपिंदर पाल सिंह ने दो और सिमरनजीत ने एक गोल दागा। भारतीय टीम इस जीत के साथ ही पूल-ए में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया पूल-ए में 9 अंक के साथ टॉप पर है।

भारत ने स्पेन के खिलाफ मैच में अपना पहला गोल पहले क्वॉर्टर के खत्म होने से ठीक पहले 14वें मिनट में दागा। अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे अमित रोहिदास से सिमरनजीत को एक बेहतरीन क्रॉस मिला और उन्होंने बिना कोई गलती किए इसे गोल में तब्दील कर दिया। 

इसके बाद अगले ही मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और रुपिंदर पाल सिंह ने इसे गोल में बदलते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले क्वॉर्टर में 2-0 की बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम ने पूरे मैच में स्पेन को दबाव में रखा। भारत की ओर से तीसरा गोल भी पेनल्टी कॉर्नर के जरिए मैच के चौथे क्वॉर्टर और 51वें मिनट में आया। ये गोल भी रुपिंदर पाल ने किया।

हालांकि स्पेन को कुछ अच्छे मौके और पेनल्टी कॉर्नर जरूर मिले लेकिन भारतीय टीम की रक्षा पंक्ति ने उसकी हर कोशिश को नाकाम किया। मैच के 53वें मिनट में ही स्पेन को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इसका कोई फायदा नहीं उठा सकी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जीत से किया था आगाज

भारत पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज शानदार तरीके से किया था और पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से जीत लिया था। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम को दूसरे मैच में दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया से 1-7 के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 

अप्रैल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड के कोच बनने के बाद से यह भारत की सबसे बड़ी हार भी थी। भारत की कमजोर रक्षापंक्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने मैच की शुरुआत से ही दबाव डालकर पहले हाफ में चार और दूसरे हाफ में तीन गोल किये थे। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020हॉकी इंडियाओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर हुआ सवाल, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; जानें पूरी वजह

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम