लाइव न्यूज़ :

Tokyo 2020 Paralympics: शानदार शुरुआत, आतिशबाजी का शानदार नजारा, 4403 खिलाड़ी होंगे शामिल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2021 19:13 IST

Tokyo 2020 Paralympics: रिकॉर्ड 4403 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसका पिछला रिकॉर्ड 4328 खिलाड़ियों के भाग लेने का था जो रियो 2016 खेलों में बना था।

Open in App
ठळक मुद्दे टोक्यो पैरालंपिक खेलों में 2550 पुरुष और 1853 महिला खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।स्टेडियम के ऊपर आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा।जापान की राजधानी दो बार इन खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया है।

Tokyo 2020 Paralympics: पैरा खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम करते हुए 16वें पैरालंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह मंगलवार को यहां शुरू हुआ, जिसमें कोविड-19 महामारी के कारण हो रही रुकावटों के बीच आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

पैरालंपिक खेल 57 वर्षों के बाद टोक्यो में फिर से आयोजित हो रहे हैं, जिससे जापान की राजधानी दो बार इन खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया है। समारोह के लिए विविधता और समावेश के प्रतीक के तौर पर ‘पैरा एयरपोर्ट (हवाईअड्डा)’ जैसा मंच तैयार किया गया था।

समारोह की शुरुआत एक वीडियो के साथ हुई है जिसमें पैरा खिलाड़ियों की शक्ति को दर्शाया गया है। वीडियो के खत्म होते ही ‘पैरा एयरपोर्ट’ के कर्मियों की तरह पोशाक में  रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया, जिसके बाद स्टेडियम के ऊपर आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स और जापान के सम्राट नारुहितो का स्टेडियम में स्वागत किया गया, जिसके बाद चार बार के ओलंपिक फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियन काओरी इको,  और बचाव कार्यकर्ता ताकुमी अस्तानी सहित छह व्यक्ति जापान के ध्वज को मंच पर लेकर आये।

इन वैश्विक खेलों के इस सत्र में रिकॉर्ड 4403 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसका पिछला रिकॉर्ड 4328 खिलाड़ियों के भाग लेने का था जो रियो 2016 खेलों में बना था। तोक्यो पैरालंपिक खेलों में 2550 पुरुष और 1853 महिला खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। पांच सितंबर तक चलने वाले इस खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व 54 खिलाड़ी करेंगे जो देश का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल है।

टॅग्स :Tokyo Paralympicsजापानउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!