लाइव न्यूज़ :

योगासन को ओलंपिक खेल के तौर पर मान्यता देने का समय: टिर्की

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:58 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 नवंबर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं पद्मश्री दिलीप टिर्की ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय योगासन खेल चैम्पियनशिप के समापन समारोह में कहा कि अब इस खेल को ओलंपिक खेल के तौर पर मान्यता देने का समय आ गया है।

महाराष्ट्र ने यहां आयोजित पहली राष्ट्रीय योगासन चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया जबकि पश्चिम बंगाल दूसरे और गोवा तीसरे स्थान पर रहा।

ओडिशा हॉकी प्रोत्साहन परिषद के अध्यक्ष टिर्की ने इस चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ योगासन, ओडिशा की समृद्ध संस्कृति एवं धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। मुझे विश्वास है कि यह राज्य, योगासन में एक नये दौर की शुरुआत करेगा और युवाओं को योगासन अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। मुझे खुशी है कि राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ (एनवाईएसएफ) योगासन को ओलंपिक में पहुंचाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।’’

इस चैम्पियनशिप में 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 560 से अधिक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले 50 युवा खिलाड़ियों को पदक दिये गये।

सब जूनियर और जूनियर टीम चैम्पियनशिप के विजेताओं को ट्रॉफियां भी दी गयीं।

सब-जूनियर बालिका में महाराष्ट्र की तृप्ति डोंगरा ने और सब-जूनियर बालक में निबोध पाटिल ने खिताब जीता। जूनियर बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की स्वरा गुजर ने और महाराष्ट्र के जय कालेकर ने जूनियर बालक वर्ग में खिताब अपने नाम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!