लाइव न्यूज़ :

टिम डेविड आईपीएल खेलने वाले सिंगापुर के पहले क्रिकेटर बनने की राह पर

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:35 IST

Open in App

 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दुनिया भर की लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को अपनी टीम में शामिल किया है जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सत्र के दूसरे चरण में पहली बार सिंगापुर का कोई क्रिकेटर इसका हिस्सा बनेगा।डेविड ऑस्ट्रेलियाई मूल के खिलाड़ी है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करते है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने सभी 106 सदस्य देशों को टी20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया है। छह फुट पांच इंच के कद के डेविड ने 158 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 14 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 558 रन बनाये है।उन्होंने कुल मिलाकर 49 टी20 मैच खेले है जिसमें बीबीएल (ऑस्ट्रेलिया) और पीएसएल (पाकिस्तान) में प्रतिनिधित्व भी शामिल है। उन्होंने इस दौरान 155 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1171 रन बनाये है।बीबीएल में वह होबार्ट हरिकेंस और पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने हाल ही में सरे के लिए रॉयल लंदन कप में दो लिस्ट ए शतक बनाए थे, जिसमें वार्विकशर के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 140 रन की पारी भी शामिल है।पच्चीस साल के डेविड के पिता रॉड डेविड भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उन्होंने 1997 के आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में देश का प्रतिनिधित्व किया था।डेविड सिंगापुर के नागरिक है लेकिन उनका परिवार वापस ऑस्ट्रेलिया चला गया और वह पर्थ में बड़े हुए है।आरसीबी की टीम में एबी डिविलियर्स और काइल जैमीसन की जगह अंतिम 11 में लगभग तय है जबकि डैन क्रिस्चियन भी भी इसमें जगह बनाने के दावेदार है। टीम के कप्तान विराट कोहली हालांकि इस बात को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे कि डेविड पहले ही टी20 और लिस्ट ए के सीनियर स्तर के प्रतिस्पर्धी 64 मैचों में 77 छक्के लगा चुके हैं। डेविड आईसीसी के किसी सहयोगी (एसोसिएटेड) देश से आईपीएल में खेलने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं। उनसे पहले नीदरलैंड के रेयान टेन डोएशेट और डिर्क नानेस (जो ऑस्ट्रेलिया के लिए भी खेले हैं) आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल चुके हैं।आईपीएल-14 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में शुरू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटOrange Cap, Purple Cap IPL 2026: 103 रन के साथ नंबर-1 रघुवंशी, ऑरेंज कैप पर कब्जा, जानें किस गेंदबाज के पास पर्पल कैप?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!