लाइव न्यूज़ :

तीन भारतीयों ने एएसबीसी एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पदक पक्के किये

By भाषा | Updated: August 21, 2021 15:43 IST

Open in App

भारत के रोहित चामोली (48 किग्रा), अंकुश (66 किग्रा) और गौरव सैनी (70 किग्रा) ने दुबई में चल रही एएसबीसी एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर खुद के लिये कम से कम कांस्य पदक पक्के कर लिये। तीन अन्य भारतीयों ने टूर्नामेंट के शुरूआती दिन के अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। चंडीगढ़ के चामोली ने जूनियर लड़कों की स्पर्धा में अलहसन कादौस स्रिया को और अंकुश ने कुवैत के बदर शेहाब को 5-0 के समान अंतर से पराजित किया। हरियाणा के सैनी ने भी कुवैत के मुक्केबाज याकूब सदाल्लाह के खिलाफ दबदबा बनाया जिसके बाद रैफरी ने दूसरे राउंड में ही मुकाबले को रोक (आरएससी) दिया। तीन अन्य जूनियर मुक्केबाजों आशीष (54 किग्रा), अंशुल (57 किग्रा) और प्रीत मलिक (63 किग्रा) ने शुरूआती दौर के अपने मुकाबले जीत लिये। वहीं यशवर्धन सिंह (60 किग्रा), उस्मान मोहम्मद सुल्तान (50 किग्रा), नक्ष बेनिवाल (75 किग्रा) और ऋषभ सिंह (81 किग्रा) को शुरूआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। छह मुक्केबाज दूसरे दिन रिंग में उतरेंगे जिसमें विश्व युवा चैम्पियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता बिश्वामित्र चोंगथाम अपना अभियान शुरू करेंगे। यह एशियाई चैम्पियनशिप कोरोना महामारी के करीब दो साल बाद एशियाई स्तर पर उभरती हुई युवा प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट मुहैया करायेगी। युवा ग्रुप के स्वर्ण पदक विजेताओं को 6,000 डॉलर, रजत पदक विजेताओं को 3,000 डॉलर और कांस्य पदक विजेताओं को 1,500 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। वहीं जूनियर चैम्पियन को 4,000 डॉलर दिये जायेंगे जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले मुक्केबाज को क्रमश: 2,000 और 1,000 डॉलर मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!