लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के कारण बाकू में होने वाला आईएसएसएफ विश्व कप नहीं होगा

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण तोक्यो ओलंपिक से ठीक पहले अजरबैजान के बाकू में प्रस्तावित आगामी आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप का आयोजन नहीं होगा।

इस टूर्नामेंट का आयोजन 21 जून से दो जुलाई तक होना था और इससे तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके निशानेबाजों के लिए तैयारी का अच्छा मौका मिलता।

आईएसएसएफ से जारी बयान के मुताबिक अजरबैजान निशानेबाजी संघ (एएसएफ) ने सूचित किया है कि देश में कोविड -19 मामलों में बढ़ोतारी के कारण सरकार ने ‘बाकू में आईएसएसएफ विश्व कप का आयोजन करने के लिए अनुचित और असुरक्षित माना है’।

उन्होंने बताया, ‘‘ उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हम आपको सूचित करने के लिए मजबूर हैं कि आईएसएसएफ विश्व कप बाकू 2021 नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें इसके लिए खेद है लेकिन इसका कोई अन्य समाधान नहीं है। प्रतिभागियों का स्वास्थ्य हम सभी के लिए मुख्य प्राथमिकता है।’’

भारत तोक्यो खेलों में 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल भेजेगा और ओलंपिक से पहले बाकू में संयुक्त विश्व कप निशानेबाजों के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!