लाइव न्यूज़ :

इस हार की टीस बाकी टेस्ट में भी इंग्लैंड को परेशान करेगी : स्ट्रॉस

By भाषा | Updated: August 18, 2021 13:27 IST

Open in App

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस का मानना है कि भारत के हाथों दूसरे टेस्ट में जो रूट की टीम जिस तरह से हारी है, उसकी टीम पांच मैचों की इस श्रृंखला के बाकी मैचों में भी रहेगी । मैच पर पकड़ बनाने के बाद इंग्लैंड की टीम आखिरी दिन 151 रन से हार गई । स्ट्रॉस ने ‘स्काय स्पोर्ट्स ’ से कहा ,‘‘ वे जीत के करीब थे लेकिन आखिरी दिन लंच से पहले मैच उनकी गिरफ्त से निकल गया । शीर्षक्रम एक बार फिर चरमरा गया ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इससे मध्यक्रम पर दबाव बना और भारत के पास उन्हें आउट करने के लिये काफी ओवर थे । ’’ उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के साथ और खासकर विराट कोहली के साथ कोई भी श्रृंखला प्रतिस्पर्धी होती है । उन्होंने पांच दिन जबर्दस्त टेस्ट क्रिकेट खेली ।’’ स्ट्रॉस ने कहा ,‘‘ भारत इस जीत का हकदार था । उन्होंने जीतने के लिये पूरा प्रयास किया । इंग्लैंड की टीम को इस हार की टीस लंबे समय तक रहेगी ।’’ उन्होंने इंग्लैंड के शीर्षक्रम में भी बदलाव की मांग की । इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में पहली बार दोनों सलामी बल्लेबाज दोनों पारियों में खाता खोले बिना आउट हुए । स्ट्रॉस ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड के सामने काफी समस्यायें हैं । डोम सिबली फॉर्म में नहीं है । ओली पोप की वापसी जरूरी है लेकिन क्या उसे तीसरे नंबर पर उतारने का सही समय है । इन सभी सवालों के हल ढूंढने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!