लाइव न्यूज़ :

'कोर्ट को AIFF को अपने संविधान पर फैसला करने की अनुमति देनी चाहिए', FIFA द्वारा निलंबन पर भारतीय फुटबॉल महासंघ के सचिव बोले

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2022 18:11 IST

भारतीय फुटबॉल महासंघ के सचिव ने कहा, हमें यह समझना चाहिए कि फीफा किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता है। कोर्ट को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए और किसी भी हस्तक्षेप को तुरंत दूर करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देफीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैतीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण विश्व फुटबॉल संचालन संस्था ने लिया है निर्णयफीफा के एक्शन को AIFF के सचिव ने बताया भारतीय फुटबॉल बिरादरी के लिए अपमानजनक

कोलकाता: विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा (FIFA) द्वारा भारतीय फुटबॉल महासंघ के निलंबन पर AIFF सचिव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को  एआईएफएफ को अपने संविधान पर फैसला करने की अनुमति देनी चाहिए। सोमवार को फीफा के एक्शन के बाद दत्ता ने कहा, यह भारत की पूरी फुटबॉल बिरादरी के लिए बहुत अपमानजनक है। 

उन्होंने कहा, हमें यह समझना चाहिए कि फीफा किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता है। कोर्ट को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए और किसी भी हस्तक्षेप को तुरंत दूर करना चाहिए। भारतीय फुटबॉल महासंघ के सचिव ने कहा, अदालत को एआईएफएफ को अपने संविधान पर फैसला करने की अनुमति देनी चाहिए। मुझे लगता है कि अगर फीफा द्वारा हमें प्रतिबंधित किया जाता है तो यह भारतीय फुटबॉल के लिए एक बड़ा नुकसान होने जा रहा है।

ट। फीफा के नियमों के गंभीर उल्लंघन की वजह से यह निर्णय लिया गया है। फीफा ने अपने बयान में कहा, फीफा परिषद के ब्यूरो ने सर्वसम्मति से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को तीसरे पक्ष के अनुचित प्रभाव के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है, जो फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। 

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ही फीफा ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को निलंबित करने की धमकी दी थी। इसके साथ ही फीफा ने अक्तूबर में होने वाले महिला अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी के अपने अधिकार भी छीन लेने की चेतावनी दी थी। 

यह चेतावनी एआईएफएफ के चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कुछ ही दिनों बाद दी गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है और 28 अगस्त को चुनाव होने हैं।

टॅग्स :एआईएफएफफीफाभारतसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!