लाइव न्यूज़ :

तेंदुलकर ने पैरालंपिक खेलों के लिये समर्थन मांगा, पैरा खिलाड़ियों को वास्तविक नायक बताया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 14:14 IST

Open in App

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पैरा खिलाड़ियों को ‘वास्तविक जीवन के नायक’ करार देते हुए देशवासियों से तोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की। पैरालंपिक खेल मंगलवार से शुरू होंगे। तेंदुलकर ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘यह पैरालंपिक खेलों का समय है और मैं सभी भारतीयों से तोक्यो खेलों में भाग ले रहे देश के 54 खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील करता हूं।’’तेंदुलकर ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों का सफर सीख देता है कि यदि जज्बा है और दृढ़ संकल्प है तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ये महिलाएं और पुरुष विशेष क्षमताओं वाले खिलाड़ी नहीं बल्कि असाधारण क्षमता वाले महिला और पुरुष हैं जो हम सभी के लिये वास्तविक जीवन के नायक हैं।’’तेंदुलकर ने कहा, ‘‘उनकी जीवन यात्रा से हमें सीख मिलती है कि महिलाएं और पुरुष अपने जुनून, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ क्या कर सकते हैं और हम सभी के लिये प्रेरणा का काम कर सकते हैं।’’उन्होंने कहा कि पैरालंपिक में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी का समर्थन करना जरूरी है भले ही परिणाम कुछ भी रहे।तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यदि हम अपने पैरालंपिक खिलाड़ियों को उसी तरह से समर्थन दे सकते हैं जैसा हम अपने ओलंपिक नायकों और क्रिकेटरों को देते रहे हैं तो हम बेहतर समाज स्थापित कर सकते हैं। ’’उन्होंने कहा, ‘‘और केवल पदक विजेताओं का ही नहीं बल्कि सभी का हौसला बढ़ाना आवश्यक है। पैरालंपिक खेलों में भाग ले रहे सभी 54 खिलाड़ियों में से प्रत्येक पदक नहीं जीत पाएगा।’’तेंदुलकर ने उम्मीद जतायी कि इस बार भारत पैरालंपिक में अधिक पदक जीतने में सफल रहेगा।उन्होंने कहा, ‘‘मैं पढ़ रहा हूं कि हम इस बार 10 से अधिक पदक जीत सकते है। मुझे उम्मीद है कि हम और पदक जीतेंगे। रियो में हमने चार पदक जीते थे। यदि इस बार हम 10 से अधिक पदक जीतते हैं तो यह बहुत बड़ा बदलाव होगा जिसका हम सभी को जश्न मनाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!