लाइव न्यूज़ :

टी20 विश्व कप नहीं खेलेंगे तामिम इकबाल

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:10 IST

Open in App

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तामिम इकबाल यह कहकर खुद आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं कि दूसरे खिलाड़ी टीम में जगह पाने के उनसे अधिक हकदार हैं । टी20 क्रिकेट में शाकिब अल हसन के बाद बांग्लादेश के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तामिम न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखलायें नहीं खेले थे । वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 श्रृंखला भी नहीं खेलेंगे । तामिम ने कहा कि यह सही नहीं होगा कि वह उन खिलाड़ियों की जगह ले जो उनकी गैर मौजूदगी में खेल रहे थे जिनमें मोहम्मद नईम, लिटन दास और सौम्या सरकार शामिल हैं । उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो संदेश में कहा ,‘‘ मैने बोर्ड अध्यक्ष और मुख्य चयनकर्ता को अपने फैसले से अवगत करा दिया है । मैने उनसे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे विश्व कप खेलना चाहिये और मैं नहीं खेलूंगा । मैने फैसला ले लिया है और उस पर अडिग रहूंगा ।’’ उन्होंने हालांकि कहा कि वह इस प्रारूप से संन्यास नहीं ले रहे हैं । तामिम अप्रैल में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के दौरान घुटने में लगी चोट का उपचार करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

क्रिकेटICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम के भारत ने आने पर बांग्लादेश के हिंदू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी

क्रिकेटBangladesh T20 World Cup 2026 Squad: केकेआर से बाहर होने के बाद, मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में शामिल, लिटन दास कप्तान

क्रिकेटDesert Vipers vs MI Emirates: 8 मैच, 5 जीत, 3 हार के साथ 10 अंक लेकर दूसरे पायदान पर एमआई एमिरेट्स, कीरोन पोलार्ड ने 15 गेंदों पर खेली 26 की धांसू पारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!