लाइव न्यूज़ :

सोर्ड मारिन का वेतन हॉकी इंडिया की सलाह पर रोका गया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच सोर्ड मारिन का पूर्ण वेतन हॉकी इंडिया की सिफारिश के बाद रोक दिया गया क्योंकि उन्हें आधिकारिक लैपटाप नहीं लौटाने के कारण ‘अनापत्ति पत्र’ (एनओसी) नहीं दिया। नीदरलैंड के मारिन के अनुसार यह लैपटाप अब भारत पहुंचने वाला है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सूत्रों के अनुसार मारिन का छह दिन का वेतन (जो 1800 डॉलर) है, रोक दिया गया है। उनका कार्यकाल भारतीय महिला टीम के तोक्यो ओलंपिक खेलों में चौथे स्थान पर रहने के बाद समाप्त हो गया था।

साइ के सूत्रों ने कहा कि हॉकी इंडिया ने लैपटाप के संबंध में रिपोर्ट किया क्योंकि इसमें महिला हॉकी टीम के सदस्यों का सारा ‘डाटा’ मौजूद था। डेन बॉश में बसे मारिन ने कहा कि वह इसे ठीक करवाने के लिये ले गये थे क्योंकि यह अगस्त में टूट गया था और अब इसे वापस भेज दिया है।

साइ के सूत्र ने पीटीआई से कहा,‘‘31 जुलाई 2021 तक उनके सारे भत्तों को भुगतान कर दिया गया है और उनकी एक से छह अगस्त के बीच हमारे साथ काम करने की 1800 डॉलर की राशि लंबित है जिसका हम अनुबंध के अनुसार आधिकारिक लैपटाप मिलने के बाद भुगतान कर देंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘साइ ने हॉकी इंडिया से आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही उनका वेतन रोका जिन्होंने हमें उन्हें एनओसी नहीं देने की सलाह दी क्योंकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक लैपटाप जमा नहीं किया था। ’’

साइ सूत्र ने हालांकि कहा कि जैसे ही उन्हें आधिकारिक लैपटाप मिल जायेगा, वे उनका भुगतान कर देंगे।

जब मारिन से नीदरलैंड के डेन बॉश में पीटीआई ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक उनका पूर्व नियोक्ता पूर्ण भुगतान कर देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप मेरे भुगतान के बारे में पूछोगे तो कुछ राशि अब भी साइ के साथ लंबित है। लेकिन मैं लगातार साइ अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं और उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि जैसे ही उन्हें लैपटाप मिल जायेगा वे भुगतान पूरा कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टधारः शिवानी लॉज में पुलिस अधिकारी करण सिंह रावत की संदिग्ध मौत, संघर्ष या बाहरी चोट का सबूत नहीं मिला

भारतनीतीश सरकार के 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना पर पड़ा बुरा असर

क्राइम अलर्टVIDEO: तेलंगाना में दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

क्रिकेटT20 World Cup 2026: पाकिस्तान दौरा बीच में छोड़ श्रीलंका लौटे?, चरित असलंका को कप्तानी से हटाया और इस खिलाड़ी पर खेला दांव

क्रिकेट2025 में 4 मैच खेले, 8.6 करोड़ रुपये में बिके जोश इंग्लिस?, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उठाए सवाल, आखिर 2026 में कितने मैच खेलेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!