लाइव न्यूज़ :

स्विस ओपन: सिंधू सेमीफाइनल में ; प्रणीत, जयराम और सात्विक एवं अश्विनी को जोड़ी बाहर

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:37 IST

Open in App

बासेल पांच मार्च ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पांचवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरूंगफान को शिकस्त दी जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

सिंधू ने लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले को 21-16, 23-21 से अपने नाम किया। सेमीफाइनल में उनका सामना डेनमार्क की चौथी वरीयता प्राप्त मिया ब्लिचफेल्ड्ट से होगा।

ओलंपिक क्वालीफिकेशन की उम्मीद लगाये भारतीय खिलाड़ी बी साई प्रणीत को मलेशिया के ली जी जिया से सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा।

पिछले सत्र के उपविजेता प्रणीत 45 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले को 14-21 17-21 से हार गये।

अजय जयराम को अंतिम आठ के मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुन्लावुत वितिदसर्न ने एक तरफा मुकाबले में 21-9, 21-6 से हराया।

इससे पहले सात्विकसाइराज रंकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल के कड़े मुकाबले में मलेशिया की पांचवी वरीयता प्राप्त तान कियान मेंग और लाई पेई जिंग की जोड़ी से 17-21 21-16 8-21 से हार गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!