लाइव न्यूज़ :

पैरों में छह-छह अंगुलियों से होती थी स्वप्ना बर्मन को दिक्कत, आखिरकार इस कंपनी ने जूते बना कर दी मुश्किल दूर

By भाषा | Updated: March 8, 2019 18:28 IST

कंपनी इस विशेष जूते के निर्माण के लिए स्वप्ना को जर्मनी के हेरजोगेनाहुराच स्थित प्रयोगशाला लेकर गया था। एडिडास के भारत में ब्रांड विपणन शरद सिंगला ने कहा, ‘‘ हमारे लिए यह विशेष तरह की चुनौती थी और एडिडास को स्वप्ना को खास जूते मुहैया करने पर गर्व है।

Open in App

एशियाई खेलों में हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन को छह-छह अंगुली वाले पैरों के अनुकूल जूते दिये गये। खेल परिधान बनाने वाली जर्मनी की कंपनी एडिडास ने स्वप्ना को ये जूते दिए। दोनों पैरों में छह-छह अंगुली होने के कारण स्वप्ना को नियमित जूते में दौड़ने में परेशानी होती है।

स्वप्ना ने कहा, ‘‘ मुझे इन जूतों के मिलने से काफी खुशी है। मैंने इसमें अभ्यास शुरू कर दिया है और मुझे पता है कि अब मैं अपने दर्द की परवाह किये बिना अपने प्रशिक्षण पर ध्यान दे सकती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगी और देश के लिए पदक जीतने के अपने लक्ष्य पर काम करूंगी। ’’

एडिडास इस विशेष जूते के निर्माण के लिए स्वप्ना को जर्मनी के हेरजोगेनाहुराच स्थित प्रयोगशाला लेकर गया था। एडिडास के भारत में ब्रांड विपणन शरद सिंगला ने कहा, ‘‘ हमारे लिए यह विशेष तरह की चुनौती थी और एडिडास को स्वप्ना को खास जूते मुहैया करने पर गर्व है। इससे उन्हें हेप्टाथलॉन के सातों स्पर्धाओं में मदद मिलेगी।’’ स्वप्ना के अलावा एडिडास ने हाल ही में हिमा दास और निकहत जरीन से भी करार किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!