लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार ने देखा रवि दहिया का मैच, हार के बाद भावुक नजर आया दो बार का ओलंपिक मेडलिस्ट

By अभिषेक पारीक | Updated: August 5, 2021 18:51 IST

हत्या के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार ने टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया का विश्व चैंपियन जावुर युगुएव के साथ फाइनल मुकाबला देखा।

Open in App
ठळक मुद्देपहलवान सुशील कुमार ने रवि दहिया का जावुर युगुएव के साथ ओलंपिक मुकाबला देखा। तिहाड़ जेल में बंद सुशील कुमार मुकाबले में रवि दहिया की हार से भावुक नजर आए। सुशील कुमार  ने जेल अधिकारियों से दो जुलाई को टीवी देखने की इजाजत मांगी थी। 

हत्या के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार ने टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया का विश्व चैंपियन जावुर युगुएव के साथ फाइनल मुकाबला देखा। पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल में रवि 57 किग्रा कैटेगिरी में 4-7 से हार गए। रवि ने सिल्वर मेडल जीतकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया और देश की ओर से ओलंपिक पदक जीतने वाले पांचवे भारतीय बन गए। हालांकि मैच देखने के बाद पहलवान सुशील कुमार भावुक हो उठे।

सुशील कुमार ने जेल अधिकारियों से दो जुलाई को कुश्ती मैचों और जेल के बाहर होने वाले घटनाक्रम के बारे में जानने के लिए एक टेलीविजन प्रदान करने का आग्रह किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने उनके अनुरोध को स्वीकार किया था और उन्हें अपने वार्ड के कॉमन एरिया में मैच देखने की अनुमति दी थी। 

रवि के अलावा अब तक सुशील कुमार ही ओलंपिक में फाइनल तक पहुंचने वाले भारतीय पहलवान हैं। उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था। उसी ओलंपिक में योगेश्वर दत्त ने भी कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। इसके साथ ही सुशील ने 2008 के बीजिंग खेलों में भी कांस्य पदक जीता था।

सेमीफाइनल में दिखाए खेल के बाद उम्मीद की जा रही थी कि 23 साल के दहिया भारत के लिए गोल्ड जीतने में कामयाब होंगे। हालांकि रूसी खिलाड़ी ने अच्छा बचाव करते हुए आराम से जीत हासिल की।

तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार दोपहर से ही टीवी सेट के पास बैठकर अहम मैच देखने का इंतजार कर रहे थे। 

हत्या के आरोप में बंद सुशील कुमार

बता दें कि सुशील कुमार पर पहलवान सागर धनखड़ की अपने अन्य साथियों के साथ हत्या आरोप है। पुलिस के मुताबिक, चार और पांच मई की दरमियानी रात को संपत्ति विवाद को लेकर सागर धनखड़ और अन्य को छत्रसाल स्टेडियम में लाया गया था और कथित तौर पर जमकर मारपीट की गई थी। बताया जा रहा है कि इसके कारण सागर की मौत हो गई। घटना के कुछ दिनों बाद पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

टॅग्स :सुशील कुमारटोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

क्राइम अलर्ट7 दिन में करो आत्मसमर्पण?, पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट में झटका, आखिर क्यों जेल में ओलंपिक पदक विजेता

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम