लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी, अब बनेंगे NADA के ब्रांड एंबेसडर

By भाषा | Updated: December 9, 2019 21:01 IST

नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा कि शेट्टी की ख्याति और लोकप्रियता का प्रभाव किसी पूर्व या वर्तमान खिलाड़ी की तुलना में अधिक पड़ेगा।

Open in App

अभिनेता सुनील शेट्टी राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के ब्रांड एंबेसडर होंगे और इस संस्था को उम्मीद है कि उनकी लोकप्रियता से देश में खेलों को डोपिंग के कलंक से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। इस साल 150 से अधिक खिलाड़ी डोप परीक्षण में नाकाम रहे। इनमें हालांकि एक तिहाई से भी अधिक बॉडी बिल्डर हैं। टोक्यो ओलंपिक खेलों में जब आठ महीने से भी कम समय बचा है तब इसे अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने इस साल के शुरू में नाडा प्रयोगशाला को निलंबित कर दिया था और अब नाडा जो भी नमूने एकत्रित करता है उनका भारत से बाहर परीक्षण किया जाएगा।

नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा कि शेट्टी की ख्याति और लोकप्रियता का प्रभाव किसी पूर्व या वर्तमान खिलाड़ी की तुलना में अधिक पड़ेगा। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सुनील शेट्टी जैसा मशहूर अभिनेता डोपिंग के खिलाफ संदेश देने में सफल रहेगा कि डोपिंग खुद के और देश के लिये सही नहीं है। हमें लगता है कि किसी अभिनेता की देश के लोगों में ज्यादा पहुंच होती है।’’

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!