लाइव न्यूज़ :

सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंटः फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच, कल खिताबी जंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2022 21:42 IST

Sultan Johor Cup Hockey Tournament 2022: भारत ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के अपने आखिरी राउंड रोबिन लीग मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 5-5 से ड्रॉ खेला।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के पांच मैचों में टीम के आठ अंक रहे।टीम आस्ट्रेलिया 13 अंक के साथ पहले पायदान पर है। आस्ट्रेलिया ने अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से पराजित किया।

Sultan Johor Cup Hockey Tournament 2022: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम राउंड रॉबिन चरण में दूसरे स्थान पर रहने के बाद सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई जहां उसकी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। भारत ने आखिरी राउंड रोबिन लीग मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 5-5 से ड्रॉ खेला। शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इससे पांच मैचों में टीम के आठ अंक थे और टीम आस्ट्रेलिया (पांच मैचों में 13 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर रही। भारत की तरफ से पूवन्ना सीबी (सातवें मिनट), अमनदीप (50वें मिनट), अरिजीत सिंह हुंदल (53वें मिनट) और शारदा नंद तिवारी (56वें और 58वें मिनट) ने, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के लिए मैक्स एंडरसन (पहले और 40वें), हैरिसन स्टोन (42वें मिनट) और जामी गोल्डन (54वें और 56वें) ने गोल किए।

आस्ट्रेलिया ने अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से पराजित किया। ब्रिटेन और जापान ने अपना अभियान सात-सात अंक से समाप्त किया जबकि दक्षिण अफ्रीका के छह अंक रहे। मेजबान मेलशिया एक अंक लेकर छह टीमों की तालिका में अंत पर रहा।

दक्षिण अफ्रीका अगर ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो फाइनल में पहुंच जाता। लेकिन खिताब की प्रबल दावेदार आस्ट्रेलियाई टीम उनके खिलाफ काफी मजबूत थी। ब्रिटेन के खिलाफ मैच में भारत ने शुरू में ही गोल खा दिया था लेकिन वह पहले क्वार्टर तक 1-1 से बराबरी करने में सफल रहा।

मध्यांतर के बाद भी स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ। ब्रिटेन ने जल्द बढ़त हासिल कर दी लेकिन भारत ने आखिरी क्वार्टर में अच्छी वापसी की। चौथे और आखिरी क्वार्टर में जमकर गोल वर्षा हुई। इस क्वार्टर में कुल छह गोल दागे गए जिसमें भारत के आठ मिनट के अंदर किए गए चार गोल भी शामिल हैं।

टॅग्स :हॉकी इंडियाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!