लाइव न्यूज़ :

लड़कों की जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में एसएससीबी और हरियाणा के मुक्केबाजों का दबदबा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई मौजूदा चैंपियन सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएससीबी) ने लड़कों की तीसरी जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा और तीसरे दिन उसके सात मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

हर्ष ने एसएससीबी के लिए 46 किग्रा में मध्य प्रदेश के गौरव बघेल के खिलाफ जीत के साथ दिन की शुरुआत की। इसके अलावा एसएससीबी के नीरू (48 किग्रा), निखिल (52 किग्रा), आशीष (54 किग्रा), विनय विश्वकर्मा (57 किग्रा), हेंथोई (60 किग्रा) और प्रीत मलिक (63 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

हरियाणा के मुक्केबाजों ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इस टीम के सात मुक्केबाजों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। साहिल ने अपनी टीम को उस समय विजयी शुरुआत प्रदान की जब उन्होंने 48 किग्रा अंतिम -16 मुकाबले में पंजाब के सुमित को 5-0 से मात दी।

उनके अलावा यशवर्धन सिंह, सौरभ (50 किग्रा), पंकज कुमार (52 किग्रा), अक्षत (54 किग्रा), अंशुल (57 किग्रा) और मिलन देसवाल (63 किग्रा) ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!