लाइव न्यूज़ :

श्रीकांत, सात्विक-अश्विनी स्विस ओपन के क्वार्टरफाइनल में

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:08 IST

Open in App

बासेल, चार मार्च पूर्व पुरूष एकल चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी ने गुरूवार को स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

चौथे वरीय श्रीकांत ने 2015 में खिताब जीता था, उन्होंने फ्रांस के थॉमस रोक्सेल पर 21-10 14-21 21-14 से जीत दर्ज की। वहीं सत्विक और अश्विनी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के रिनोव रिवाल्डी और पिठा हैनिंगटयास मेंटारी की जोड़ी को दूसरे दौर के मुकाबले में 21-18 21-16 से शिकस्त दी।

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत का सामना अब अंतिम आठ चरण में थाईलैंड के छठे वरीय कांटाफोन वांगचारोएन और नीदरलैंड के मार्क कालजोऊ के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

सात्विक और अश्विनी की जोड़ी ने जनवरी में टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में भी प्रवेश किया था। अब 19वें नंबर की जोड़ी का सामना मलेशिया के टान कियान मेंग और लाई पेई जिंग की पांचवीं वरीय जोड़ी तथा जर्मनी के जोन्स राल्फी जानसेन और किलासु ओस्टरमेयर के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

इससे पहले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल बुधवार की रात को पहले ही दौर में थाईलैंड की पी चाइवान से हारकर बाहर हो गई।

दो बार की पूर्व चैम्पियन साइना को 58 मिनट तक चले मुकाबले में 16 . 21, 21 . 17, 21 . 23 से पराजय झेलनी पड़ी ।

वहीं पी वी सिंधु ने तुर्की की यिजिट नेस्लिहान को 21 . 16, 21 . 19 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया । अब सिंधु का सामना अमेरिका की इरिस वांग से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!