लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड के बीच आज से दूसरा टेस्ट, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: August 9, 2018 07:18 IST

Sports Top Headlines: खेल की किन खबरों ने बुधवार (8 अगस्त) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज से लॉर्ड्स में खेला जाना है। भारत इस सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है। दूसरी ओर शारजाह में नवंबर में होने वाले टी10 लीग के दूसरे सीजन को मंजूरी दे दी है। विजय माल्या को भी झटका लगा है। दरअसल, फोर्स इंडिया फॉर्मूला वन टीम को बिक गई है। 

Ind Vs Eng: लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट आज से

पहला मैच हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के सामने होगी तो उसकी कोशिश अपने बल्लेबाजों के जिम्मेदाराना प्रदर्शन के दम पर जीत की राह पर लौटने की होगी। कप्तान विराट कोहली को अगर बर्मिंघम में बाकी बल्लेबाजों से सहयोग मिला होता तो हालात अलग होते। दुनिया की नंबर एक टीम बढ़त लेने के करीब पहुंची थी, लेकिन 31 रन से चूक गई। भारतीय ड्रेसिंग रूम में माहौल हालांकि आत्मविश्वास से भरा है। (पूरी खबर पढ़ें)

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले विराट कोहली ने कही बड़ी बात

लॉर्ड्स में गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह कप्तान के तौर पर जितनी कोशिश कर सकते हैं, वे कर रहे हैं और राष्ट्रीय टीम का कप्तान होना उनके लिए सम्मान की बात है। कोहली ने ये बातें दूसरे टेस्ट से पहले बुधवार को प्रस कॉन्फ्रेंस में कही। (पूरी खबर पढ़ें)

टी10 लीग को मिली आईसीसी की मंजूरी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शारजाह में 23 नवंबर से होने वाली टी10 लीग के दूसरे सीजन को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। इस बार इस लीग में दो नई टीमें खेलेंगी और कुल टीमों की संख्या 8 होगी। आईसीसी के एक प्रवक्ता ने बताया, 'हां, आयोजकों द्वारा नियमों के अनुरूप तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आईसीसी ने टी10 टूर्नामेंट को मंजूरी दे दी है।'

बिक गई फोर्स इंडिया

फोर्स इंडिया फॉर्मूला वन टीम पर आया संकट टल गया जब इसके प्रशासकों ने निवेशकों के समूह के समर्थन वाली बोली स्वीकार कर ली। इसके साथ ही विजय माल्या की दस साल से टीम पर चली आ रही मिल्कियत भी खत्म हो गई। माल्या और सहारा दोनों के फोर्स इंडिया में 42.5 प्रतिशत अंश थे। भारत फिलहाल बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के बकाया ऋणों को लेकर ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिश में है। (पूरी खबर पढ़ें)

वर्ल्ड चैम्पियन निकोलस बेट की कार दुर्घटना में मौत

वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2015 में 400 मीटर बाधा दौड़ के चैम्पियन कीनियाई एथलीट निकोलस बेट की उनके घर के निकट कार दुर्घटना में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार 28 साल के बेट की मौत उनके शहर नौरोबी में ही हुई। वे एक दिन पहले ही नाइजीरिया में हुए कॉन्टिनेंटल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटे थे। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलभारत vs इंग्लैंडविजय माल्याटी20 लीगविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!