लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: एशियन गेम्स का आगाज आज से, ट्रेंट ब्रिज में तीसरे टेस्ट में भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 18, 2018 07:20 IST

Sports top Headlines: खेल जगत में कौन सी खबरें रही शुक्रवार (17 अगस्त) को छाई और आज किन खबरों पर रहेंगी निगाहें

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: शनिवार को इंडोनेशिया में 18वें एशियन गेम्स शुरू हो रहे हैं। वहीं ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड की टीमें पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में भिड़ेंगी। भारतीय टीम अभी सीरीज में 0-2 से पीछे है। वहीं बीसीसीआई ने एशिया कप मेजबानी के अधिकार आधिकारिक रूप से संयुक्त अरब अमीरात को सौंप दिए हैं।

एशियन गेम्स 2018 का आगाज शनिवार से, भारत की नजरें चुनौतियों से पार पाते हुए नया इतिहास रचने पर

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलने वाले 18वे एशियान गेम्स का शनिवार से आगाज हो रहा है। भारत ने पिछले एशियाई खेलों में 11 गोल्ड समेत कुल 57 मेडल जीते थे। भारत की नजरे इस बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर होगी। (पढ़ें पूरी खबर)

Ind vs ENG: टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड को मात देने की मुश्किल चुनौती, ट्रेंट ब्रिज में तीसरे टेस्ट की जंग

भारत और इंग्लैंड की टीमें शनिवार से ट्रेंट ब्रिज में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में भिड़ेंगी। भारतीय टीम एजबेस्ट और लॉर्ड्स में दो टेस्ट गंवाकर सीरीज में 0-2 से पीछे है। भारत इस मैच में बुमराह को उतार सकता है और साथ ही ऋषभ पंत को डेब्यू का मौका मिल सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

Ind vs Eng: तीसरे टेस्ट में भारत को टक्कर देंगे इंग्लैंड के ये 11 खिलाड़ी, प्लेइंग इलेवन में ये धाकड़ ऑलराउंडर शामिल

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट  के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने सैम कुर्रन की जगह पिछले मैच में नहीं खेले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को शामिल किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

एशियन गेम्स शुरू होने से 2 दिन पहले भारत को बड़ा झटका, लिएंडर पेस ने नाम लिया वापस

एशियन गेम्स शुरू होने से महज दो दिन पहले स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपना नाम वापस  ले लिया, पेस साझेदार नहीं मिलने से नाखुश थे। (पढ़ें पूरी खबर)

एशिया कप मेजबानी का रास्ता साफ, बीसीसीआई ने यूएई क्रिकेट बोर्ड को सौंपे मेजबानी के अधिकार

एशिया कप 2018 की मेजबानी का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपने मेजबानी के अधिकार अमीरात क्रिकेट बोर्ड को सौंप दिए। (पढ़ें पूरी खबर)

स्पॉट फिक्सिंग मामले में पीसीबी सख्त, इस पाकिस्तानी ओपनर पर लगाया 10 साल का बैन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के ओपनर रहे नासिर जमशेद पर 10 साल का बैन लगा दिया है। साथ ही आजीवन जमशेद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कभी कोई पद धारण नहीं कर पाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

टॅग्स :एशियन गेम्सभारत vs इंग्लैंडलीएंडर पेसपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!