लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: दोस्त पर रेप के आरोप में नप गया श्रीलंकाई क्रिकेटर, पढ़ें दिन की बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: July 28, 2018 08:07 IST

खेल की किन खबरों ने शुक्रवार (27 जुलाई) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाई: श्रीलंकाई खिलाड़ी दानुष्का गुणातिल्का के दोस्त पर टीम होटल में नॉर्वे की महिला से रेप के लगे आरोप की गाज श्रीलंकाई खिलाड़ी पर भी गिरी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ी को 6 मैचों के लिए बैन कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर कर-चोरी के मामले में स्टार फुटबॉलर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भारी जुर्माना सहित दो साल की सजा सुनाई गई है। इन सबके बीच भारतीय फैंस के लिए श्रीलंका से अच्छी खबर हैं, जहां अंडर-19 भारतीय टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट में मेजबान को पारी और 147 रनों से हरा दिया।

रेप मामले में श्रीलंकाई खिलाड़ी 6 मैच के लिए बैन

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ी दानुष्का गुणातिल्का को 6 मैचों के लिए बैन कर दिया है। बोर्ड ने दानुष्का को 'आचार संहिता और संविदात्मक दायित्व' के उल्लंघन के आरोप में यह बैन लगाया है। बता दें कि दानुष्का के दोस्त पर श्रीलंकाई टीम के होटल में नार्वे की महिला से रेप का आरोप लगा था इसके बाद दानुष्का को टीम से निलंबित कर दिया गया था। (पूरी खबर पढ़ें)

रिद्धिमान साहा और भुवनेश्वर की चोट से सवालों के घेरे में एनसीए

भारत के दो प्रमुख क्रिकेटरों रिद्धिमान साहा और भुवनेश्वर कुमार की चोट ने एक बार फिर से खिलाड़ियों की रिहैबलिटेशन से लेकर फिटनेस के लिए जिम्मेदार बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट ऐकैडमी (एनसीए) को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। हाल के दिनों में जिस तरह पहले साहा और फिर भुवनेश्वर कुमार की चोट को लेकर भ्रामक खबरें सामने आईं उससे एनसीए की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को हराया

बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने दूसरे युवा टेस्ट क्रिकेट मैच में श्रीलंका अंडर-19 को पारी और 147 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। श्रीलंकाई टीम ने फॉलोऑन के बाद अपनी दूसरी पारी सुबह तीन विकेट पर 147 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन उसकी पूरी टीम 150 रन पर ढेर हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

बॉल टैम्परिंग विवाद पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

बॉल टैम्परिंग विवाद के करीब चार महीने बाद इस घटना को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हैंड्सकॉम्ब का दावा है कि बॉल टैम्परिंग वाले वीडियो को एडिट किया गया था। इस वीडियो में हैंड्सकॉम्ब को कोच डेरेन लेहमन का निर्देश मैदान में कैमरन बैनक्रॉफ्ट तक पहुंचाते हुए दिखाया गया था जिसके बाद बैनक्रॉफ्ट ने बॉल टैम्परिंग के लिए प्रयुक्त हुए सैंडपेपर को पॉकेट में छिपा लिया था। (पूरी खबर पढ़ें)

रोनाल्डो पर 25 करोड़ का जुर्माना, दो साल की जेल की भी सजा

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी और हाल में रियाल मैड्रिड को छोड़ इटली के युवेंटस क्लब से जुड़े क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 3.7 मिलियन डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपये) जुर्माना और 24 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। रोनाल्डो को ये सजा स्पेन की कोर्ट ने कर-चोरी के एक मामले में दी है। (पूरी खबर पढ़ें)

धोनी भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब फॉर्म के लिए भले ही एमएस धोनी की आलोचना हो रही हो लेकिन एक हालिया सर्वे में धोनी को भारत की सबसे लोकप्रिय खेल हस्ती घोषित किया गया है। खास बात ये है कि इस रेस में धोनी ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। ये सर्वे YouGov द्वारा किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :खेलदानुष्का गुणातिल्कारिद्धिमान साहाबीसीसीआईभुवनेश्वर कुमारक्रिस्टियानो रोनाल्डोएमएस धोनीविराट कोहलीसचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!