लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: IPL के सुपर संडे मुकाबलों में हैदराबाद-केकेआर की जीत, पढ़िए खेल की बड़ी खबरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 30, 2018 07:35 IST

खेल की हर खबर यहां पढ़िए। खेल के मैदान पर रविवार को क्या-क्या हुआ और साथ ही जानिए, आज क्या कुछ होगा खेलों की दुनिया में...

Open in App

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: आईपीएल-2018 का ये सुपरसंडे सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम रहा। दोनों ही टीमों ने धमाकेदार जीत दर्ज की। आईए, हम आपको बताते हैं रविवार को खेल जगत से आई अहम खबरों के बारे में। साथ ही जानिए, आज आईपीएल में कौन-कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने।

आईपीएल 'सुपर संडे' में इन टीमों ने मारी बाजी

आईपीएल- 2018 में रविवार को दो मैच खेले गए। जयपुर में खेले गए पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर दमदार बॉलिंग के दम पर जीत हासिल की। वहीं, दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया। सनराइजर्स की टीम राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई। अब तक सनराइजर्स ने खेले 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है और उसके 12 अंक हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स को झटका

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पुणे में अपने ही घरेलू मैदान पर रविवार को 8 विकेट से मिली हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज दीपक चहर दो हफ्तों के लिए आईपीएल से बाहर हो गए हैं। सीएएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच के बाद इसकी पुष्टि की। (पूरी खबर पढ़ें)

आईपीएल में आज के मैच

आईपीएल में आज दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने होगी। दिल्ली के इस समय 7 मैचों से केवल चार अंक हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई ने 7 मैचों में 5 में जीत दर्ज की है। यह मैच शाम 8 बजे से पुणे में खेला जाना है। (पूरी खबर पढ़ें)

BCCI का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से इंकार

एक चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकीय समिति (सीओए) की सदस्य डायना एडुलजी ने बीसीसीआई की ओर से दिए जाने वाले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को लेने से इंकार कर दिया है। भारतीय महिला टीम की ओर से खेल चुकीं डायना अपने समय में टीम की कप्तान भी रही हैं। बीसीसीआई के अवॉर्ड के बारे में घोषित किए जाने के बाद शनिवार देर शाम डायना ने पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलबीसीसीआईइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)कोलकाता नाईट राइडर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटमुंबई के बाद कोलकाता में हारे?, केकेआर की दूसरी हार, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और ईशान किशन ने जीत से खाता खोला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!