लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में जगह बना चुके नौकाचालकों के अभ्यास पर 73.14 लाख खर्च करेगा खेल मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 7, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके सेलर (पाल नौकाचालक) नेत्रा कुमानन (लेजर रेडियल), विष्णु सर्वानन (लेजर स्टैंडर्ड) तथा केसी गणपति और वरुण ठक्कर (स्किफ 49ईआर) तोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले यूरोप में अभ्यास करेंगे।

खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक विभाग ने शुक्रवार को इन खिलाड़ियों के संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन चारों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभ्यास का कुल खर्चा 73.14 लाख रुपये आएगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण के बयान के अनुसार सर्वानन को ओमान में मुसानाह ओपन सेलिंग चैंपियनशिप के जरिये तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के बाद लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) में शामिल किया गया था। वह अपने कोच के साथ माल्टा में 28 दिन का अभ्यास करेंगे।

खेल मंत्रालय ने उनके पुर्तगाल के विलमोरा में 14 दिन के अभ्यास के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। उनके लिये कुल 26.46 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है।

मुसानाह ओपन के बाद ही टॉप्स में जगह बनाने वाली कुमानन स्पेन के ग्रैन कनारिया में 28 दिन तक अभ्यास करेगी। इसके बाद वह हंगरी में अभ्यास करने के अलावा प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेगी। उनके लिये 20.54 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है।

गणपति और ठक्कर पुर्तगाल के कासकैस में 28 दिन का अभ्यास करेंगे। इन दोनों के लिये 26.14 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। गणपति और ठक्कर को भी मुसानाह ओपन के बाद टॉप्स में जगह मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!