लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय ने WFI को जारी किया नोटिस, अध्यक्ष पर लगे हैं गंभीर आरोप, महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर रद्द

By अनिल शर्मा | Updated: January 19, 2023 08:17 IST

विनेश फोगाट ने एक चौंकाने वाले खुलासे में बुधवार को आरोप लगाया कि डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं लेकिन भाजपा सांसद ने इन आरोपों को खारिज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देखेल मंत्रालय ने WFI से स्पष्टीकरण मांगा है। WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। WFI अध्यक्ष व भाजपा सांसद ने इन आरोपों को खारिज किया है।

नई दिल्लीः भारतीय पहलवानों द्वारा कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए आरोपों को लेकर केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को नोटिस जारी किया है। खेल मंत्रालय ने WFI से स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय खेल प्राधिकरण के मुताबिक WFI को ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं सहित पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया।

उधर, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को लेकर उठे विवाद के बीच लखनऊ में 18 जनवरी से शुरू होने वाले महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर को भी रद्द कर दिया गया है। यह भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) में आयोजित होने वाला था जिसमें 41 पहलवान और 13 प्रशिक्षक और सहायक कर्मचारी भाग लेते।

पहलवान विनेश फोगट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। विनेश फोगाट ने एक चौंकाने वाले खुलासे में बुधवार को आरोप लगाया कि डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं लेकिन भाजपा सांसद ने इन आरोपों को खारिज किया है।

इस बाबत दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और शहर पुलिस को नोटिस जारी किया है। डीसीडब्ल्यू ने कहा कि उसने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और कुछ कुश्ती प्रशिक्षकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में खबरों का स्वत: संज्ञान लिया है। उसने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को भी कहा है।

टॅग्स :WFISports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWFI ने विनेश फोगाट पर 26 जून तक लगाया प्रतिबंध, डोपिंग-रोधी और अनुशासन उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!