लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री ने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 25, 2021 15:07 IST

Open in App

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को उन भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की जो नैरोबी में अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेकर लौटे हैं। भारतीय दल तीन पदकों के साथ लौटा है जिसमें दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। ठाकुर ने भरोसा जताया कि युवा खिलाड़ी भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार ठाकुर ने कहा, ‘‘यह हमारे लिये खुशी मनाने का बड़ा पल है। हमें आपमें उम्मीद दिखती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 को देखते हुए आपका प्रदर्शन सराहनीय है। यह आसान समय नहीं था, यह सामान्य समय नहीं था। ’’ भारत की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने प्रतियोगिता के पहले दिन कांस्य पदक जीता। इस टीम में भरत एस, प्रिया मोहन, सुम्मी और कपिल शामिल थे। पैदल चाल एथलीट अमित खत्री और लंबी कूद की एथलीट शैली सिंह ने अपनी स्पर्धाओं में रजत पदक जीते। ठाकुर ने कहा कि भारत के पास इस समय खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में काफी अच्छी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ है और सरकार भारत के युवा खिलाड़ियों को निखारने पर ध्यान लगाये हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा करने के लिये खिलाड़ियों के लिये सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग और सभी सुविधायें सुनिश्चित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!