लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दिया एक महीने का वेतन

By भाषा | Updated: March 29, 2020 08:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 900 को पार कर गई है, 19 की मौतदुनिया भर में इस बीमारी से 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, 30 हजार की मौत

नई दिल्ली: खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सांसदों को दिये गये निर्देश पर अपनी ओर से योगदान करते हुए कोविड-19 से लड़ने के लिये एक महीने का वेतन दान में दिया।

मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये भाजपा के सभी सांसदों को अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रूपये का योगदान देने को कहा था।

रीजीजू ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष की घोषणा की। इसमें कम राशि के दान को भी स्वीकार किया जाता है।

हमें भी अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिये भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। मैंने अपना एक महीने का वेतन दान कर दिया है।’’

कोरोना वायरस की वजह से भारत में संक्रमितों की संख्या 900 को पार कर गई है, जिससे 19 लगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में इस घातक वायरस से संक्रमितों की संख्या 6 लाख को पार कर गई है, जिससे 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :किरेन रिजिजूकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

भारतविपक्षी महिला सांसदों ने क्यों किया पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव? संसद का नया वीडियो आया सामने

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!