लाइव न्यूज़ :

सोफिया केनिन कोविड के कारण यूएस ओपन से बाहर

By भाषा | Updated: August 26, 2021 09:56 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 26 अगस्त (एपी) विश्व में पांचवीं रैंकिंग की खिलाड़ी सोफिया केनिन यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गयी हैं क्योंकि हाल में उन्हें कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया था। केनिन ने बुधवार को यह घोषणा की और इसे निराशाजनक करार दिया। अमेरिका की इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 2020 में आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था और वह पिछले साल फ्रेंच ओपन में उप विजेता रही थी। यूएस ओपन में वह अभी तक कभी चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी।केनिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘सौभाग्य से मेरा टीकाकरण हो रखा था और लक्षण मामूली है लेकिन मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया है और इसलिए मैं अगले सप्ताह यूएस ओपन में भाग नहीं ले पाऊंगी। ’’इस साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट सोमवार से शुरू हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!