लाइव न्यूज़ :

बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने 'संन्यास' की खबरों का किया खंडन, कहा- "यह सच नहीं है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2024 10:18 IST

भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने सन्यास की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि अभी मेरे बहुत खेल बाकि है, संन्यास की खबरें सही नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने किया संन्यास की खबरों का खंडन मैरी कॉम ने कहा कि मुझमें अभी बहुत खेल बाकि है, संन्यास की खबरें सच नहीं हैंइससे पहले मीडिया में सूचना मिल रही थी कि मैरी कॉम ने खेल से संन्यास ले लिया है

नई दिल्ली: भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने खेल से रिटायर होने की कथित घोषणा की थी।

छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 की ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने इस पूरे प्रकरण पर कहा कि मेरे द्वारा खेल से संन्यास लिये जाने की खबरें सच नहीं हैं।

भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में महिला बॉक्सिंग की आइकन माने जाने वाली 41 साल की मैरी कॉम के बारे में बीते बुधवार को कथित सूचना आ रही थी कि उन्होंने मुक्केबाजी से संन्यास लेने की घोषणा की है लेकिन अब उन्होंने खुद उन खबरों को गलत बताया है। 

समाचार एजेंसी पीटाआई के अनुसार मैरी कॉम ने कहा, "मैंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है और मेरे बारे में गलत खबरें दी गईं। मैं जब भी इसकी घोषणा करना चाहूंगा व्यक्तिगत रूप से मीडिया के सामने आऊंगा।"

उन्होंने आगे कहा, "संन्यास के संबंध में मैंने कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं, जिनमें मेरे हवाले से कहा गया है कि मैंने संन्यास की घोषणा कर दी है लेकिन यह सच नहीं है।"

इस खडन से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि मैरी कॉम ने बढ़ती उम्र के कारण वो  अपने मुक्केबाजी के दस्ताने सदैव के लिए खूंटी पर टांग रही हैं। 

मालूम हो कि मैरी मुक्केबाजी इतिहास में छह विश्व खिताब पर कब्जा करने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं। इसके साथ ही वो पांच बार की एशियाई चैंपियन 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज हैं।

भारत की सबसे अनुभवी मुक्केबाज मैरी कॉम ने लंदन में 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था। मुक्केबाजी की अपनी बेहतरीन शैली से उन्होंने न केवल भारत बल्कि विश्व के खेल प्रेमियों को प्रभावित किया है।

मैरी कॉम ने 2005, 2006, 2008 और 2010 में मुक्केबाजी की विश्व चैंपियनशिप में खिताब जीता था। साल 2008 का खिताब जीतने के बाद मैरी अपने जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद लंबे ब्रेक पर चली गई थीं।

टॅग्स :मैरी कॉमखेलमुक्केबाजीBoxing Federation of Indiaओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम